Skip to main content

रूपनगढ़ किला, किशनगढ़ अजमेर Roopangarh Fort




रूपनगढ़ किला, किशनगढ़ अजमेर
Roopangarh Fort,

रूपनगढ़ की राजकुमारी रूपवती से जबरदस्ती विवाह करने के इरादे से औरंगजेब ने अपने सिपहसालार दिलावर खान के नेतृत्व में फौज को रूपनगढ़ की ओर रवाना किया।
 इसका पता चलने पर रूपवती ने चित्तौड़ के राणा राजसिंह से राजपूती आन-बान-शान की रक्षा का आह्वान किया।

राणा ने अपने एक शूरवीर सरदार रत्नसिंह चूँडावत को औरंगबेज की फौज को रास्ते में रोके रखने का संदेश भेजा।
रत्नसिंह उसी दिन बूँदी की राजकुमारी हाड़ी से विवाह कर राजधानी लौटे थे।
 संदेश मिलने पर उनका राजपूती खून खौल उठा।
 लेकिन जैसे ही उन्होंने हाड़ी रानी की ओर देखा, उनके चेहरे पर उदासी छा गई।

रानी ने जब इसका कारण पूछा तो वे बोले- मुझे मरने का भय नहीं, लेकिन मैं चिंतित इस बात से हूँ कि तुमने अभी विवाह का कुछ भी सुख नहीं भोगा है।
इसलिए हम कल जाएँगे।
 रानी बोली- नहीं, आप तुरंत जाइए।
 हो सकता है कल तक बहुत देर हो जाए।
आज अगर आपने अपनी जिम्मेदारी से मुँह फेरा तो इतिहास हमें क्षमा नहीं करेगा।

इसलिए कायर मत बनो।
 इस पर रत्नसिंह बेमन से रणभूमि की ओर चल दिए।
कुछ आगे जाने उन्होंने एक सेवक को रानी के पास भेजकर रणभूमि में उनकी याद दिलाने वाली कोई निशानी मँगवाई।
 इस पर रानी को लगा कि कहीं वे मेरी यादों में खोकर कहीं मैदान न छोड़ दें।
इसलिए उन्होंने अपना सिर काटकर इस संदेश के साथ भिजवा दिया कि प्राणनाथ, आप अपना कर्तव्य पूरा करें।
 हम देवलोक में फिर मिलेंगे।
 रानी के त्याग से रत्नसिंह के सिर पर सवार प्रेम का भूत उतर गया और उन्होंने दिलावर खान की सेना को रणभूमि में परास्त कर रूपवती की आन की रक्षा की।.
."
=
=
नदी
यह सलेमाबाद(अजमेर) से निकलती है और सांभर के दक्षिण में विलन हो जाती है। इस नदी के किनारे निम्बार्क सम्प्रदाय की पीठ है।.

रूपनगढ़ दुर्ग एक पूर्व का दुर्ग था जो वर्तमान में एक होटल है ।यह भारतीय राज्य राजस्थान के रूपनगढ़ में स्थित है
इसका निर्माण महाराज रूप सिंह ने 1648 में बनवाया गया था ।
आज ये किला एक हेरिटेज होटल में तबदील हो चुका है ।कहा जाता है की ये होटल उनके लिए है जिन्हें इतिहास की अच्छी समझ है। ये किला राजस्थानी वास्तुकला को दर्शाता है साथ ही ये किला महत्त्वपूर्ण राजपूताना आंदोलनों के लिए रणनीतिक स्थान के रूप में भी जाना जाता था । इस किले को बनाने में राजस्थान के पत्थरों और संगमरमर का इस्तेमाल किया गया था जो इस किले की सुन्दरता में चार चाँद लगते हैं और आने वाले पर्यटकों का मन मोह लेते हैं।

आने वाले पर्यटकों के लिए इस हेरिटेज होटल में सभी मूलभूत सुविधाएँ मौजूद हैं जिनमें गीत संगीत , इन्टरनेट और पुस्तकालय शामिल है। यहाँ प्रकृति से रु ब रु होने के लिए आने वाले पर्यटकों के लिए मॉर्निंग वॉल्क की भी व्यवस्था की गयी है।

https://www.rajputland.in/

#ҡรɦαƭ૨เყα_૨αʝρµƭ










Comments