Skip to main content

ये तो सुबह से सभी को पता चल गया होगा कि आज से 125 साल पहले #स्वामी_विवेकानंद जी ने शिकांगों ने एक #ऐतिहासिक_भाषण दिया था।


#Attention_Please

ये तो सुबह से सभी को पता चल गया होगा कि आज से 125 साल पहले #स्वामी_विवेकानंद जी ने शिकांगों ने एक #ऐतिहासिक_भाषण दिया था। जिसकी चर्चा आज भी होती है.पर आपने ये सोचा कि आज से 125 साल पहले स्वामी जी कैसे और किंयु गये होंगे शिकांगों.किसने ये पूरी व्यबस्था की होगी कि एक महान आत्मा दूसरे देश जाए और भारत का प्रतिनिधित्व करें..... वो थे एक #क्षत्रिय_राजा खेतड़ी के महाराजा #अजित_सिंह_शेखावत जो स्वामी जी के मित्र भी थे और प्रसंशक भी .......

ब्रिटिश हुकूमत के दौर में जब भारत अंग्रेजों का गुलाम था, तब सबसे पहले विश्व-मंच पर भारत की आवाज बुलंद करने का श्रेय अगर किसी को दिया जा सकता है, तो वे शख्स स्वामी विवेकानंद हैं।

जब यूरोप और अमेरिका में भारत की छवि एक ऐसे देश की थी जहां माताएं अपने बच्चों को मगरमच्छों के सामने डाल देती हैं और हर गली में हाथी व सांप घूमते हैं, तब स्वामीजी ने उन्हें बताया कि वास्तव में भारत क्या है। उनके मुख से प्राचीन ग्रंथों की नई व्याख्या सुनकर वे चकित रह गए।

कल तक जो लोग स्वामीजी के पहनावे को देखकर उनका मजाक उड़ा रहे थे, आज वे उनका व्याख्यान सुनकर नतमस्तक थे। तब अमेरिका का कोई अखबार ऐसा नहीं था जिसके प्रथम पृष्ठ पर स्वामीजी की तस्वीर और उनका परिचय प्रकाशित न हुआ हो।

अक्सर लोग स्वामीजी के नाम और उनके काम से तो परिचित हैं, लेकिन एक ऐसी शख्सियत भी है जिसके बारे में वे बहुत कम जानते हैं।

ये महान शख्सियत हैं खेतड़ी के राजा अजीत सिंह। भारत माता के महान सपूत इस राजा का जीवन चरित्र भी बहुत महान है। स्वामीजी ने स्वयं यह स्वीकार किया है कि राजा अजीत सिंह उनके सबसे प्रिय मित्र और शिष्य हैं। स्वामीजी की सफलता में अजीत सिंह का महान योगदान है।

यह उस समय की बात है जब भारत पर अंग्रेजी शासन का मजबूत शिकंजा कसा था। जब देशभक्ति की बात करने का मतलब गले में फांसी का फंदा होना था, तब अजीत सिंह स्वामीजी के संपर्क में आए और देशभक्ति की लौ हमेशा उज्ज्वल रखी।

ऐसे थे राजा अजीत सिंह
राजा अजीत सिंह का जन्म 16 अक्टूबर 1861 को राजस्थान के झुंझुनूं जिले में स्थित अलसीसर नामक स्थान पर हुआ था। अगर काल गणना को आधार माना जाए तो वे स्वामीजी से उम्र में करीब दो साल बड़े थे।

उनके पिता का नाम ठाकुर छत्तू सिंह था। जब खेतड़ी के तत्कालीन राजा फतेह सिंह का देहांत हुआ तो अजीत सिंह 1870 में खेतड़ी के राजा बने। उन्हें गोद लिया गया था।

साल 1876 में उनका विवाह रानी चंपावतजी साहिबा के साथ हुआ। उनके एक बेटा और दो बेटियां थीं। अजीत सिंह स्वामी विवेकानंद के प्रिय शिष्य ही नहीं बल्कि उनके सबसे करीबी मित्र भी थे।
स्वामीजी अपने जीवन में तीन बार खेतड़ी आए। पहले 1891 में, फिर विश्वधर्म सम्मेलन में जाने से पहले 1893 में और आखिरी बार 1897 में।

जब स्वामीजी ने अपने व्याख्यान से अमेरिका में विजय परचम फहराया तो सबसे ज्यादा प्रसन्नता राजा अजीत सिंह को हुई। इस खुशी में खेतड़ी में घी के दीपक जलाए गए और दीपावली मनाई गई।

इतने दानवीर थे राजा अजीत सिंह
स्वामीजी महान सिद्ध पुरुष थे। उनका ज्ञान, उच्च चरित्र और निष्कलंक जीवन देखकर ही राजा अजीत सिंह उनके शिष्य बने थे। जब स्वामीजी विश्वधर्म सम्मेलन में भाग लेने अमेरिका जा रहे थे तब अजीत सिंह ने उनसे कहा था कि आपके मार्गव्यय के पुण्य कार्य का सौभाग्य खेतड़ी को प्राप्त करने दीजिए।

और उन्होंने स्वामीजी के लिए संपूर्ण राशि का प्रबंध किया। राजा अजीत सिंह बहुत बड़े दानवीर भी थे। कम ही लोग यह जानते होंगे कि स्वामीजी के पिता का देहांत होने के बाद उनके परिवार को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अजीत सिंह ने उनके परिवार की बहुत मदद की।

इस राजा का आज भी है बहुत सम्मान
इस स्थिति में राजा अजीत सिंह हर माह उनके परिवार को 100 रुपए भेजा करते थे, लेकिन उन्होंने कभी इसे प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बनाया और कभी इसका जिक्र नहीं किया।

यही वजह है कि आज भी खेतड़ी के लोग अपने इस राजा का नाम आदर से लेते हैं। स्वामीजी जब खेतड़ी आए थे, तब वे राजा के साथ जीण माता के दर्शन करने भी गए थे।

इस गांव में रुके थे स्वामीजी
तब स्वामीजी और राजा अजीत सिंह अपने सिपाहियों के साथ घोड़ों पर सवार होकर जीण माता के दर्शन करने के लिए रवाना हुए थे। उन्होंने रात को एक गांव में विश्राम भी किया था।

उस गांव का नाम सिंगनोर है, जो नवलगढ़-गुढ़ा मार्ग पर स्थित है। स्वामीजी इस क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण भी करते थे। इस प्रकार राजस्थान से भी स्वामी विवेकानंद का करीबी रिश्ता रहा है।

कैसे नरेंद्र बना विवेकानंद
यह जानकर आपको आश्चर्य हो सकता है कि स्वामीजी का विवेकानंद नाम भी राजा अजीत सिंह की देन है। संन्यास से पूर्व स्वामी जी का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था।

उनके गुरु के स्वर्गवास के बाद वे संन्यासी बने और एक साधारण संन्यासी की तरह पूरे भारत का भ्रमण करने निकल पड़े। वे अपना परिचय विविदिषानंद नाम से भी देते थे। जब वे खेतड़ी के राजा से मिले तो उन्होंने ही स्वामीजी को विवेकानंद नाम दिया था। अजीत सिंह के अनुसार यही नाम उनके लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त था।

यह भी है अजीत सिंह की देन
स्वामीजी को भी यह नाम पसंद आया और बाद में यही उनकी विश्व-व्यापी पहचान बन गया। राजा अजीत सिंह ने ही स्वामीजी को साफा बांधना सिखाया था और इसे हम उनकी कई तस्वीरों में भी देख सकते हैं।

जब स्वामीजी के अमेरिका जाने की चर्चा थी तो राजा अजीत सिंह ने फैसला किया कि वे भी भारत माता के इस महान सपूत की सहायता में भागीदार बनेंगे। उन्होंने अपने सचिव मुंशी जगमोहन लाल को मद्रास रवाना किया और स्वामीजी को सादर खेतड़ी बुलाया। उनके लिए राशि की व्यवस्था की और मुंशी जगमोहन लाल उन्हें बंबई तक छोडऩे आए। यहां से स्वामीजी जहाज से अमेरिका रवाना हुए।

गुरु-शिष्य में यह भी है एक समानता
लेकिन राजा अजीत सिंह की आयु अधिक नहीं रही। 18 जनवरी 1901 को उत्तरप्रदेश के सिकंदरा में उनका देहांत हो गया। यानी स्वामीजी के जन्मदिवस (12 जनवरी) से ठीक छह दिन बाद।

इसके अलावा दोनों में एक और समानता है। अपने शिष्य की मृत्यु से स्वामीजी को भी बहुत दुख हुआ और अगले ही साल वे भी (4 जुलाई 1902) ब्रह्मलीन हो गए। स्वामी जी ने स्वीकार किया है कि उनकी सफलता में राजा अजीत सिंह का अत्यधिक योगदान था। जब भी स्वामीजी की कीर्ति और यश का जिक्र किया जाएगा, राजा अजीत सिंह का नाम अवश्य आएगा।
https://www.rajputland.in/

#ҡรɦαƭ૨เყα_૨αʝρµƭ

Comments

Popular posts from this blog

सुर्यवंशी गहरवार वंश

#__सुर्यवंशी___गहरवार___वंश 👈🙏🚩 #_गहरवार_क्षत्रीय_वंश सुदूर अतीत में #__सूर्यवंशी राजा मनु से संबन्धित हैं। #_अक्ष्वाकु के बाद #__रामचन्द्र के पुत्र "#_लव' से उनके वंशजो की परंपरा आगे बढ़ाई गई है और इसी में काशी के गहरवार शाखा के कर्त्तृराज को जोड़ा गया है।          लव से कर्त्तृराज तक के उत्तराधिकारियों में गगनसेन, कनकसेन, प्रद्युम्न आदि के नाम महत्वपूर्ण हैं। कर्त्तृराज का गहरवार होना घटना के आधार पर हैं जिसमें काशी मे ऊपर ग्रहों की बुरी दशा के निवारणार्थ उसके प्रयत्नों में "#__ग्रहनिवार' संज्ञा से वह पुकारा जाने लगा था।    कालांतर "ग्रहनिवार' का अपभृंश गहरवार बन गया। बनारस के राजाओं की अनेक समय तक  #__सूर्यवंशी सूर्य-कुलावंतस काशीश्वर पुकारा जाता रहा है। इनकी परंपरा इस प्रकार है - कर्त्तृराज, महिराज, मूर्धराज, उदयराज, गरुड़सेन, समरसेन, आनंदसेन, करनसेन, कुमारसेन, मोहनसेन, राजसेन, काशीराज, श्यामदेव, प्रह्मलाददेव, हम्मीरदेव, आसकरन, अभयकरन, जैतकरन, सोहनपाल और करनपाल। करनपाल के तीन पुत्र थे - वीर, हेमकरण और अरिब्रह्म। करनपाल ने हेम...

क्षत्राणी

# क्षत्राणी मैंने उसको जब-जब देखा, लोहा देखा। लोहे जैसा तपते देखा, गलते देखा, ढलते देखा मैंने उसको गोली जैसा चलते देखा। # यह_ही_है_क्षत्राणी यथार्थ में देखा जाए तो क्षत्राणीयों का इतिहास व उनके क्रियाकलाप उतने प्रकाश में नहीं आए जितने क्षत्रियों के। क्षत्राणीयों के इतिहास पर विहंगम दृष्टि डालने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि क्षत्रिय का महान त्याग व तपस्या का इतिहास वास्तव में क्षत्राणीयों की देन है। राजा हिमवान की पुत्री  # गंगा  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् श्रीनारायण के चरणों में स्थान पाया और भागीरथ की तपस्या से वे इस सृष्टि का कल्याण करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुई। उन्हीं की छोटी बहन  # पार्वती  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् सदाशिव को पति के रूप में प्राप्त किया व दुष्टों का दलन करने वाले स्वामी कार्तिकेय और देवताओं में अग्रपूजा के अधिकारी गणेश जैसे पुत्रों की माता बनी। महाराजा गाधि की पुत्री व विश्वामित्र जी की बड़ी बहन  # सरस्वती  अपनी तपस्या के बल पर ही जलरूप में प्रवाहित होकर पवित्र सरस्वती नदी का रूप धारण कर सकीं। इसी प्रकार  # नर्मदा...

जय देव

# MUST_READ_AND_SHARE जय देव !  # धर्मवीर_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जय_हो  !  # आज_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जयंती_है  , बाबाजी को कोटि कोटि नमन ! जिस तरह जय सिंह खिंची चौहान जी , सिक्ख गुरु जी , बाबा बन्दा बहादुर जी और सम्भाजी महाराज के साथ बर्बरता करके शहीद किया गया था उसी तरह इस वीर राजपूत को शहीद किया गया था ! ये वो  # राजपूत_वीर  थे जिन्होंने शहादत देदी लेकिन सर नहीं झुकाया ! दिल्ली के बादशाह ने उन्हें तसीहें देकर शहीद कर दिया लेकिन बाबाजी बादशाह के आगे झुके नहीं ! राजा हमीर देव जम्वाल का बिक्रमी 1456 से लेकर 1483 तक जम्मू पर राज था ! उनके दो बेटे थे - अजैब देव और हासिल देव ! राजा हमीर के देहांत के बाद उनका बड़ा बेटा अजैब देव राजा बना और कुछ समय बाद राजा अजैब देव के छोटे भाई बाबा हासिल देव जी को जम्मू की रियासत का वज़ीर बना दिया गया ! राजा अजैब देव जी की बिक्रम सम्वत 1514 में मृत्यु हो गई ! राजा का बेटा कुंवर बीरम देव उस समय बोहत छोटे थे ! वज़ीर हासिल देव जी ने अपने भतीजे को पाला और साम्राज्य को चलाने में पूर्ण मदद की , और साफ सुथरे ढंग से राज्ये चलाना सिखाय...