Skip to main content

1857 स्वाधीनता संग्राम की शुरुआत करने वाले राजपूत Rajputs who started freedom struggle of 1857

1857 स्वाधीनता संग्राम की शुरुआत करने वाले राजपूत Rajputs who started freedom struggle of 1857

======================================

1857 का स्वाधीनता संग्राम प्रमुखतः एक सैनिक विद्रोह था. सैनिको ने ही इस विद्रोह की शुरुआत की थी और बढ़चढ़कर इसमें भाग लिया था. अपितु सैनिक ही इस विद्रोह की रीड थे और गंभीरता से अंग्रेज हुकूमत को उखाड़ने के लिए प्रयासरत थे. अधिकतर सैनिको ने विद्रोह कर अपने घर जाने के बजाए(जो की वो आसानी से कर सकते थे और ज़िंदा बचे रहते) अंत तक युद्ध करना स्वीकार किया और लड़ते हुए शहीद हुए.

कई जाती समूहों ने इस विद्रोह में सिर्फ लूटपाट की जिन्हें खुद विद्रोही सैनिको ने सजाए भी दी और कइयो ने व्यक्तिगत कारणों से विद्रोह किया और उनके नाम इतिहास में क्रांतिकारियों में अमर हो गए. लेकिन जिन लाखो सैनिको ने बिना किसी प्रलोभन के निस्वार्थ भाव और निडरता से अभावो में भी अंग्रेजो से युद्ध किया उनमे से बहुत ही कम सैनिको के नाम लोगो को पता है. लाखो सैनिक अपने घरो से दूर गुमनाम मौत मरे जिनकी लाशो को भी उचित सम्मान ना मिला. हजारो सैनिको ने लड़ते हुए वीरता की अद्भुत मिसाले पेश करी लेकिन इनके नाम पते कभी इतिहास में जगह नही बना पाए.

इन सैनिको में अधिकतर उत्तर प्रदेश विशेषकर अवध, बिहार के भोजपुर क्षेत्र के राजपूत, ब्राह्मण और मुसलमान थे. बगावत करने वाले सैनिको में सबसे बड़ा धड़ा अवध के बैसवाड़ा, पूर्वांचल, बिहार के शाहाबाद क्षेत्र के राजपूतो का था. 1857 में सबसे भीषण लड़ाई इन्ही क्षेत्रो में लड़ी गई थी. यहा का हर एक सक्षम राजपूत हथियार उठाए हुए था. यहा स्वाधीनता संग्राम का वास्तविक रूप देखने को मिला. अंग्रेजो को विद्रोह कुचलने में सबसे ज्यादा मुश्किलें इन्ही क्षेत्रो में आई. इसका कारण यहा से बड़ी संख्या में भर्ती होने वाले सैनिको का बगावत करना था. जब सैनिको ने बगावत करी तो उनके गाँव में रहने वाले भाई बांधवों ने भी हथियार उठा लिए. वीर कुंवर सिंह जी और राणा बेनी माधव सिंह की सेना में अधिकतर लोग इन क्षेत्रो के बागी सैनिक थे. जगह  जगह जाकर इन सैनिको ने क्रांति की अलख जगाई. राजाओ, जमींदारों को संग्राम में कूदने के लिए प्रेरित किया और उनको नेता बनाकर उनकी सेना में शामिल हुए. अंग्रेजो को सबसे भीषण प्रतिरोध इन्ही सैनिको से युद्धों में झेलना पड़ा जो हार निश्चित होने के बाद भी हथियार डालने की बजाए मरते दम तक लड़े. दिल्ली की घेराबंदी इसका उदाहरण है जिसमे सुदूर पूर्वांचल से आए सैनिक हार निश्चित होने के बाद भी अंतिम सांस तक लड़े. इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरयाणा से भर्ती होने वालो में रांघढ़(मुस्लिम राजपूत) सबसे प्रमुख थे.  इन क्षेत्रो में इन मुस्लिम राजपूतो ने ही सबसे मुखर विद्रोह किया था.

इन लाखो सैनिको के नाम इतिहास में गुम हो गए. इनके कुछ नेताओ के नाम पता है लेकिन उनका भी पता ठिकाना नही पता. हर साल हर जिले कसबे में सैकड़ो क्रांतिकारियों का नाम लेकर उन्हें श्रद्धांजली दी जाती है लेकिन 1857 के इन वास्तविक नायको को आज तक किसी ने याद नही किया क्यूकी वो सभी गुमनाम शहीद थे. लेकिन संयोग से मेरठ में जिन सैनिको ने सर्वप्रथम विद्रोह कर चिंगारी भड़काई थी, उनके नाम इतिहास में दर्ज हैं.

24 अप्रेल 1857 को मेरठ में 3 लाइट कैवेलरी के 85 जवानों ने परेड में चर्बीयुक्त कारतूसो का इस्तमाल करने से मना कर दिया. बार बार दबाव डालने के बाद भी आज्ञा की अवहेलना करने पर इन जवानो को तुरंत डिसमिस कर के जेल में डाल दिया गया और इनपर कोर्ट मार्शल की कार्यवाई शुरू की गई जिसके बाद इन्हें कठोर सजा दी जानी थी. इनके इस कृत्य से इनके बाकी साथियो में हलचल मच गई और उन्होंने भी अपनी बारी आने पर कारतूस लेने से इनकार कर दिया. अंत में 10 मई 1857 की शाम को भारतीय सैनिको का आक्रोश का लावा फूट गया और 20 नेटिव इन्फेंट्री और 11 नेटिव इन्फेंट्री के जवानों ने अपने अफसरों पर गोली चलाकर खुले विद्रोह की शुरुआत कर दी. 3 लाइट कैवेलरी के जवान भी अपने घोड़ो पर सवार होकर जेल से अपने साथियो को आजाद कराने के लिए निकल पड़े. वहा शहर कोतवाल ने डर कर कोई विरोध नही किया और सैनिको को चाबिया पकड़ा दी. सैनिको ने अपने 85 साथियो के साथ जेल के बाकी 1200 कैदी भी आजाद करा लिए. 11 मई को इन क्रांतिकारी सैनिको ने दिल्ली पहुचने के बाद 12 मई को दिल्ली पर अधिकार कर मुग़ल सम्राट बहादुरशाह द्वितीय को सम्राट घोषित कर दिया और उन्हें अंग्रेजो के विरुद्ध बगावत करने के लिए बाध्य किया. इसकी सूचना मिलते ही शीघ्र ही विद्रोह लखनऊ, इलाहाबाद, कानपुर, बरेली, बनारस, बिहार तथा झांसी में भी फैल गया. 3 लाइट कैवेलरी के जवानों ने अकेले दम पर एक सैन्य विद्रोह को स्वाधीनता आन्दोलन में तब्दील कर दिया.

इस 3 लाइट कैवेलरी में अधिकतर उत्तर प्रदेश के राजपूत और हरयाणा और  पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रांगड़(मुस्लिम राजपूत) थे. इनमे से अधिकतर लड़ते हुए शहीद हो गए या फिर नेपाल की तराई में बिमारी और भूख से मारे गए. जो कुछ लोग वापिस अपने गाँव पहुचे उन्हें स्वीकार नही किया गया. जिन 85 जवानों ने सर्वप्रथम चर्बीयुक्त कारतूस लेने से मना कर इस स्वाधीनता संग्राम की शुरुआत की, उन सभी के नाम उपलब्ध हैं.

इन 85 सैनिको में 36 हिन्दू थे जिनमे 34 राजपूत थे बाकी मुसलमान थे जिनमे अधिकतर रांगड़ थे. इन सैनिको के नाम इस प्रकार हैं--

शीतल सिंह
मथुरा सिंह
नारायण सिंह
लाल सिंह
शिवदीन सिंह
बिशन सिंह
बलदेव सिंह
माखन सिंह
दुर्गा सिंह प्रथम
दुर्गा सिंह द्वितीय
जुराखन सिंह प्रथम
जुराखन सिंह द्वितीय
बरजौर सिंह
द्वारका सिंह
कालका सिंह
रघुबीर सिंह
बलदेव सिंह
दर्शन सिंह
मोती सिंह
हीरा सिंह
सेवा सिंह
काशी सिंह
भगवान् सिंह
शिवबक्स सिंह
लक्ष्मण सिंह
रामसहाय सिंह
रामसवरण सिंह
शिव सिंह
शीतल सिंह
मोहन सिंह
इन्दर सिंह
मैकू सिंह
रामचरण सिंह
दरियाव सिंह
मातादीन
लक्षमन दुबे
शेख पीर अली
अमीर कुदरत अली
शैख़ हुस्सुनूदीन
शैख़ नूर मोहम्मद
जहाँगीर खान
मीर मोसिम अली
अली नूर खान
मीर हुसैन बक्स
शैख़ हुसैन बक्स
साहिबदाद खान
शैख़ नंदू
नवाब खान
शैख़ रमजान अली
अली मुहम्मद खान
नसरुल्लाह बेग
मीराहिब खान
नबीबक्स खान
नद्जू खान
अब्दुल्लाह खान
इयासैन खान
जबरदस्त खान
मुर्तजा खान
अजीमुल्लाह खान
कल्ला खान
शैख़ सदूलाह
सलारबक्स खान
शैख़ राहत अली
इमदाद हुसैन
पीर खान
शैख़ फजल इमाम
मुराद शेर खान
शैख़ आराम अली
अशरफ अली खान
खादुर्दाद खान
शैख़ रुस्तम
मीर इमदाद अली
शैख़ इमामबक्स
उस्मान खान
मक़सूद अली खान
शैख़ घसीबक्स
शैख़ उमेद अली
अब्दुल वहाब खान
पनाह अली खान
शैख़ इजाद अली
विलायत अली खान
शैख़ मुहम्मद एवाज़
फ़तेह खान
शैख़ कासिम अली

सन्दर्भ -
1. उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम, ए ए रिजवी
2.A History of British Cavalry 1816-1919: Volume 2: 1851-1871
3. http://www.defencejournal.com/2001/may/forgotten.htm

#ҡรɦαƭ૨เყα_૨αʝρµƭ

Comments

Popular posts from this blog

सुर्यवंशी गहरवार वंश

#__सुर्यवंशी___गहरवार___वंश 👈🙏🚩 #_गहरवार_क्षत्रीय_वंश सुदूर अतीत में #__सूर्यवंशी राजा मनु से संबन्धित हैं। #_अक्ष्वाकु के बाद #__रामचन्द्र के पुत्र "#_लव' से उनके वंशजो की परंपरा आगे बढ़ाई गई है और इसी में काशी के गहरवार शाखा के कर्त्तृराज को जोड़ा गया है।          लव से कर्त्तृराज तक के उत्तराधिकारियों में गगनसेन, कनकसेन, प्रद्युम्न आदि के नाम महत्वपूर्ण हैं। कर्त्तृराज का गहरवार होना घटना के आधार पर हैं जिसमें काशी मे ऊपर ग्रहों की बुरी दशा के निवारणार्थ उसके प्रयत्नों में "#__ग्रहनिवार' संज्ञा से वह पुकारा जाने लगा था।    कालांतर "ग्रहनिवार' का अपभृंश गहरवार बन गया। बनारस के राजाओं की अनेक समय तक  #__सूर्यवंशी सूर्य-कुलावंतस काशीश्वर पुकारा जाता रहा है। इनकी परंपरा इस प्रकार है - कर्त्तृराज, महिराज, मूर्धराज, उदयराज, गरुड़सेन, समरसेन, आनंदसेन, करनसेन, कुमारसेन, मोहनसेन, राजसेन, काशीराज, श्यामदेव, प्रह्मलाददेव, हम्मीरदेव, आसकरन, अभयकरन, जैतकरन, सोहनपाल और करनपाल। करनपाल के तीन पुत्र थे - वीर, हेमकरण और अरिब्रह्म। करनपाल ने हेम...

क्षत्राणी

# क्षत्राणी मैंने उसको जब-जब देखा, लोहा देखा। लोहे जैसा तपते देखा, गलते देखा, ढलते देखा मैंने उसको गोली जैसा चलते देखा। # यह_ही_है_क्षत्राणी यथार्थ में देखा जाए तो क्षत्राणीयों का इतिहास व उनके क्रियाकलाप उतने प्रकाश में नहीं आए जितने क्षत्रियों के। क्षत्राणीयों के इतिहास पर विहंगम दृष्टि डालने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि क्षत्रिय का महान त्याग व तपस्या का इतिहास वास्तव में क्षत्राणीयों की देन है। राजा हिमवान की पुत्री  # गंगा  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् श्रीनारायण के चरणों में स्थान पाया और भागीरथ की तपस्या से वे इस सृष्टि का कल्याण करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुई। उन्हीं की छोटी बहन  # पार्वती  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् सदाशिव को पति के रूप में प्राप्त किया व दुष्टों का दलन करने वाले स्वामी कार्तिकेय और देवताओं में अग्रपूजा के अधिकारी गणेश जैसे पुत्रों की माता बनी। महाराजा गाधि की पुत्री व विश्वामित्र जी की बड़ी बहन  # सरस्वती  अपनी तपस्या के बल पर ही जलरूप में प्रवाहित होकर पवित्र सरस्वती नदी का रूप धारण कर सकीं। इसी प्रकार  # नर्मदा...

जय देव

# MUST_READ_AND_SHARE जय देव !  # धर्मवीर_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जय_हो  !  # आज_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जयंती_है  , बाबाजी को कोटि कोटि नमन ! जिस तरह जय सिंह खिंची चौहान जी , सिक्ख गुरु जी , बाबा बन्दा बहादुर जी और सम्भाजी महाराज के साथ बर्बरता करके शहीद किया गया था उसी तरह इस वीर राजपूत को शहीद किया गया था ! ये वो  # राजपूत_वीर  थे जिन्होंने शहादत देदी लेकिन सर नहीं झुकाया ! दिल्ली के बादशाह ने उन्हें तसीहें देकर शहीद कर दिया लेकिन बाबाजी बादशाह के आगे झुके नहीं ! राजा हमीर देव जम्वाल का बिक्रमी 1456 से लेकर 1483 तक जम्मू पर राज था ! उनके दो बेटे थे - अजैब देव और हासिल देव ! राजा हमीर के देहांत के बाद उनका बड़ा बेटा अजैब देव राजा बना और कुछ समय बाद राजा अजैब देव के छोटे भाई बाबा हासिल देव जी को जम्मू की रियासत का वज़ीर बना दिया गया ! राजा अजैब देव जी की बिक्रम सम्वत 1514 में मृत्यु हो गई ! राजा का बेटा कुंवर बीरम देव उस समय बोहत छोटे थे ! वज़ीर हासिल देव जी ने अपने भतीजे को पाला और साम्राज्य को चलाने में पूर्ण मदद की , और साफ सुथरे ढंग से राज्ये चलाना सिखाय...