Skip to main content

1971 के युद्ध में पाकिस्तान के 48 टैंको को नेस्तनाबूद करने वाले आधुनिक विश्वामित्र वीर हनूतसिंह राठौड



1971 के युद्ध में पाकिस्तान के 48 टैंको को नेस्तनाबूद करने वाले आधुनिक विश्वामित्र वीर हनूतसिंह राठौड

#___राजपूत_हनूत_सिंह_राठौड़_जसोल____🇮🇳

सन् 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में महावीर चक्र विजेता जिन्होने अद्वितीय रणनीती से पाकिस्तान के 48 से अधिक टेंको को नेस्तानाबूद कर दिया था।इस युद्ध के कारण ही भारतीय सेना लाहौर को घेरने में सफल हुई थी जिससे 1971 की लड़ाई में भारत पाकिस्तान के शकरगढ़ क्षेत्र में विजयी हुआ था।
===================================
जीवन परिचय हनूत सिंह राठौड़ जसोल रावल मल्लिनाथ के वंशज थे उनका वंश राठौड़ो के वरिष्ठ शाखा महेचा राठौड़ है उनके पिता lt .col अर्जुन सिंह जी थे,इनका जन्म 6 जुलाई 1933 को राजस्थान के बाड़मेर की जसोल रियासत में हुआ था स्कूली शिक्षा दून के कर्नल ब्राउन स्कूल से हुई थी इन्हे 28 दिसंबर 1952 को भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त हुआ आज़ाद भारत के 12 महानतम जनरलों में शामिल थे और भारतीय फौज में जनरल हनुत के नाम से famous जनरल साब अभी देहरादून में रह रहे थे वे पूर्व केन्द्रीय मंत्री जसवंतसिंहजी के सगे चचेरे भाई थे।
====================================
सन् 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में इन्हे असाधारण वीरता के लिए महावीर चक्र प्रदान किया गया था वे FLAG HISTORY OF ARMOURED CORP के अधिकृत लेखक थे इन्हे परम विशिस्ट सेवा मेडल PVSM भी दिया गया था 31 जुलाई 1991 में वे रिटायर हो गए 1991 में सेना से रिटायर होने के बाद जनरल हणुत सिंह दून में रह रहे थे पिछले कई साल से वह मौन साधना में थे वह आजीवन ब्रह्मचारी थे।
===================================
ये जीवन भर अविवाहित रहे और सती माता रूपकंवर बाला गांव के परम भक्तों में थे इन्हें सेना और सामाजिक जीवन में संत जनरल के नाम से जाना जाता था इनके देश और विदेश में हजारों अनुयायी हैं जनरल हनुतसिंह आध्यात्मिक साधना में लीन रहते थे स्व. हनूततसिंह जी (लेफ्टि जनरल) का तेजस्वता से युक्त व्यक्तित्व हमारे लिए प्रेरणादायक है इन्होने #क्षत्रिय समाज को पुरुषार्थी जीवन जीकर दिखलाया है इनके कर्तव्य कर्मों के चर्चे सेना में चर्चित है।
===================================
प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी को इनके घर जाकर इनसे मिलने की प्रतीक्षा करनी पड़ी थी जब इंदिरा जी उनके निवास पर बिना पूर्व कार्यकृम के मिलने आई तो हनूतसिंह जी #ईश्वर की साधना में लीन थे जिस पर इंदिरा गांधी खिन्न हो गई तब उन्होंने उस समय के तत्कालीन आर्मी चीफ को शिकायत की जिस पर आर्मी चीफ ने इंदिरा गांधी की उपस्थिति में स्व हनूतसिंह जी (लेफ्टि. जनरल) जी को बुलाया और प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी को कहा कि मैं इनसे कुछ कह नहीं सकता हूँ अब आप अपनी नाराजगी की जानकारी स्वयं ही इनसे कर लें जवाब में स्व. हनूतसिंह जी (लेफ्टि. जनरल) जी ने इंदिरा गांधी से कहा कि आप मेरे घर मिलने आई तब आपने मुझसे पहले कोई अनुमति नहीं ली और फिर आप कुछ देर प्रतीक्षा भी नहीं कर सकी। यहां आपका कार्यालय है वहां मेरा घर है और मेरे घर में मेरा अनुशासन चलता है अब आप पूछ सकते है कि आपको क्या जानकारी चाहिए स्व हनूतसिंह (लेफ्टि. जनरल) जी का व्यक्तित्व इतना प्रभावी था कि इस पर इंदिरा गांधी शांत हो गई।
===================================
1971 का भारत पाकिस्तान युद्ध-------
लेफिनेंट कर्नल(तत्कालीन) हनूतसिंह राठौड़ ने इस युद्ध में 47 इन्फेंट्री ब्रिगेड/17 पूना होर्स रेजिमेंट को कमांड किया था,इस युद्ध में जिन क्षेत्रों में सबसे घमासान युद्ध हुआ था उनमे शकरगढ़ भी एक था.
लेफिनेंट कर्नल(तत्कालीन) हनूत सिंह की 47 इन्फेंट्री ब्रिगेड/17 पूना होर्स रेजिमेंट को शकरगढ़ सेक्टर में बसन्तरा नदी के पास तैनात किया गया था उन्होंने भारतीय सेना की 17 पूना हार्स रेजिमेंट को कमांड किया जो एकमात्र ऐसी रेजीमेंट है जिसे दो परमवीर चक्र मिले इस युद्ध में भारतीय सेना ने जनरल हणुत सिंह के नेतृत्व में पाकिस्तान के 8 आर्म्ड ब्रिगेड को पूरी तरह से तबाह किया था पाकिस्तान ने इस नदी में बहुत सी लैंड माइंस लगा रखी थी 16 दिसंबर 1971 के दिन हणूत सिंह की कमांड में सेना ने नदी को सफलता पूर्वक पार पारकिया पाकिस्तान ने दो दिन लगातार टैंको से हमले किये लेफिनेंट कर्नल(तत्कालीन) हनूत सिंह ने अपनी सुरक्षा की परवाह किये बिना एक खतरनाक सेक्टर से दूसरे खतरनाक सेक्टर में जाकर सेना का नेतृत्व और मार्गदर्शन किया इस युद्ध में इनके नेतृत्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 48 टैंक ध्वस्त कर दिए और पाकिस्तान का आक्रमण विफल कर दिया।
===================================
उनके नेतृत्व में ही इसी युद्ध में उनकी यूनिट के असीम खेत्रपाल को सबसे कम आयु में परमवीर चक्र मिला था
#___पाकिस्तान_ने_भी_माना_लोहा
बसंतारा युद्ध में पाकिस्तानी सेना ने भी उनका लोहा माना इस बहादुरी के लिए दुश्मन सेना पाकिस्तान ने भी 17 पूना हार्स रेजीमेंट को ‘फक्र ए हिंद’ की उपाधि से नवाजा था जनरल हणुत सिंह असाधारण प्रतिभा के धनी थे ईश्वर भक्ति इतनी थी कि कहते हैं हनुतसिंह जी युद्ध क्षेत्र में भी कई घण्टो तक साधना में बैठे रहते थे बसन्तरा नदी के चारो और पाकिस्तान ने लैंड माइंस बिछा रखे थे जिनकी चपेट में आकर सैंकड़ो भारतीय सैनिको की जान जा सकती थी और इस नदी पर पुल बनाया जाना असम्भव लग रहा था पर लाहौर पर घेरा डालने को इस नदी को पार करना बेहद जरूरी था कमांडर हनूतसिंह ने जान की परवाह न करते हुए आगे आगे चलकर भारतीय सैनिक टुकड़ी को अपने पीछे रखते हुए भूमिगत लैंडमाइंस बचाते हुए आगे ले गए थे युद्ध के बाद पाकिस्तान ने अपने लिखित कागजातों के माध्यम से यह जानना चाहा कि वह कमाण्डर कौन था और इतनी बिछाई हुई लैंड माइंस के बीच से बिना विस्फोट हुए उस मार्ग से आगे कैसे बढ़ गया।
===================================
भारत-पाकिस्तान की सेनाओं के कागजातों में यह सभी संवाद उल्लेख है उन्होंने आश्चर्यजनक वीरता नेतृत्व और कर्तव्यपरायणता का परिचय दिया और इस विजय के फलस्वरूप हनूत सिंह को महावीर चक्र से सम्मानित किया गया प्रोन्नति में सरकार द्वारा भेदभाव बेदाग सर्विस रिकॉर्ड और हर प्रकार से योग्य सर्वाधिक वरिष्ठ अधिकारी होते हुए भी इन्हें थलसेनाध्यक्ष पद पर प्रोन्नति नही दी गई।
"After General Sundharji, when General V.N. Sharma, who was also from the Armoured Corps, was appointed as COAS, Hanut was in all likelihood of being appointed as Army Commander but was sidelined. Having a faultless service record, there was no reason for Hanut not being considered suitable for command of a field army, though was not appointed. When Hanut was informed of his having been passed over by a junior, who conveyed his sorrow, his reply was "Why should you be sorry. It is the Army which should be sorry. If they don't want me, the loss is theirs".
हनूतसिंह को जानबूझकर आर्मी चीफ नही बनाया गया था इसी तरह सगत सिंह राठौड़ और ठाकुर नाथू सिंह के साथ अन्याय किया गया था वही सब बाद में जनरल वी के सिंह के साथ दोहराने का प्रयास किया गया (इतने वीरतापूर्ण कार्यो और वरिष्ठ होने के बावजूद अज्ञात कारणों से सेना में कई बार राजपूत आर्मी ऑफिसर को थल सेनाध्यक्ष नही बनाया गया)
पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वी के सिंह ने अपनी पुस्तक LEADERSHIP IN THE INDIAN ARMY
में हनूतत सिंह जी के बारे में लिखा है कि।
===================================
"Hanut will be remembered as one of the finest armour commanders of the indian army.His simplicity,courage,boldness,high sense of moral values and professionalism will always be a source of inspiration for generations of officers to come"
================================
दिनांक 11 अप्रैल 2015 को वीर सेनानायक लेफ्टिनेंट जनरल हणूत सिंह राठौड़(जसोल) जी का देहरादून के एक आश्रम में निधन हो गया कुर्सी पर ली समाधि
आश्रम में मौजूद अनुयायी बताते हैं कि #शुक्रवार सुबह वह ध्यान में बैठे और इसके बाद वह आंखें खोलकर उसी कुर्सी पर बैठे हैं पिछले 24 घंटे में सिर्फ उनकी गर्दन झुकी है जबकि सांस और नब्ज शनिवार सुबह से नहीं चल रही है हनूतसिंह जी वैभवशाली राजसी खानदान से थे आजीवन अविवाहित रहे सेवानिवृति के बाद पूरी तरह ईश्वर साधना में लीन हो गए इस युग में ऐसे चरित्र विश्वास नही होता
उन्हें सच्चे अर्थों को आधुनिक विश्वामित्र कहा जा सकता है स्वरगीय हनूतसिंह राठौड़ जी को
कोटि कोटि नमन जय हिन्द जय भारत जय हिन्द
जय राजपूताना जय माँ भवानी धर्म क्षत्रिय युगे युगे
====================================
सोर्स-----
1 -श्री राजेन्द्र सिंह जी राठौड़ बीदासर कृत राजपूतो की गौरव गाथा पृष्ठ संख्या 313 -316
2-जनरल वी के सिंह कृत "LEADERSHIP IN THE INDIAN ARMY"-sage publications new delhi.
3-ऐरावत सिंह जी http://veekay-militaryhistory.blogspot.in/…/biography-lieut…
4- http://bmrnewstrack.blogspot.in/2015/04/blog-post_239.html…
5- Maj Gen Raj Mehta. "A VISIONARY CAVALIER : Lt Gen Hanut Singh, PVSM, MVC". South Asia Defence & Strategic Review. Aakash Media. Retrieved 31 March 2014.
6- Singh, Lt. Gen. H. (1993). Fakhr-E-Hind: The Story of the Poona Horse. Agrim Publishers.
7- http://en.m.wikipedia.org/wiki/Hanut_Singh_Rathore
8-http://rajputanasoch-kshatriyaitihas.blogspot.in/2015/09/lt-gen-hanut-singh-rathore.html

#ҡรɦαƭ૨เყα_૨αʝρµƭ

Comments

Popular posts from this blog

सुर्यवंशी गहरवार वंश

#__सुर्यवंशी___गहरवार___वंश 👈🙏🚩 #_गहरवार_क्षत्रीय_वंश सुदूर अतीत में #__सूर्यवंशी राजा मनु से संबन्धित हैं। #_अक्ष्वाकु के बाद #__रामचन्द्र के पुत्र "#_लव' से उनके वंशजो की परंपरा आगे बढ़ाई गई है और इसी में काशी के गहरवार शाखा के कर्त्तृराज को जोड़ा गया है।          लव से कर्त्तृराज तक के उत्तराधिकारियों में गगनसेन, कनकसेन, प्रद्युम्न आदि के नाम महत्वपूर्ण हैं। कर्त्तृराज का गहरवार होना घटना के आधार पर हैं जिसमें काशी मे ऊपर ग्रहों की बुरी दशा के निवारणार्थ उसके प्रयत्नों में "#__ग्रहनिवार' संज्ञा से वह पुकारा जाने लगा था।    कालांतर "ग्रहनिवार' का अपभृंश गहरवार बन गया। बनारस के राजाओं की अनेक समय तक  #__सूर्यवंशी सूर्य-कुलावंतस काशीश्वर पुकारा जाता रहा है। इनकी परंपरा इस प्रकार है - कर्त्तृराज, महिराज, मूर्धराज, उदयराज, गरुड़सेन, समरसेन, आनंदसेन, करनसेन, कुमारसेन, मोहनसेन, राजसेन, काशीराज, श्यामदेव, प्रह्मलाददेव, हम्मीरदेव, आसकरन, अभयकरन, जैतकरन, सोहनपाल और करनपाल। करनपाल के तीन पुत्र थे - वीर, हेमकरण और अरिब्रह्म। करनपाल ने हेम...

क्षत्राणी

# क्षत्राणी मैंने उसको जब-जब देखा, लोहा देखा। लोहे जैसा तपते देखा, गलते देखा, ढलते देखा मैंने उसको गोली जैसा चलते देखा। # यह_ही_है_क्षत्राणी यथार्थ में देखा जाए तो क्षत्राणीयों का इतिहास व उनके क्रियाकलाप उतने प्रकाश में नहीं आए जितने क्षत्रियों के। क्षत्राणीयों के इतिहास पर विहंगम दृष्टि डालने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि क्षत्रिय का महान त्याग व तपस्या का इतिहास वास्तव में क्षत्राणीयों की देन है। राजा हिमवान की पुत्री  # गंगा  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् श्रीनारायण के चरणों में स्थान पाया और भागीरथ की तपस्या से वे इस सृष्टि का कल्याण करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुई। उन्हीं की छोटी बहन  # पार्वती  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् सदाशिव को पति के रूप में प्राप्त किया व दुष्टों का दलन करने वाले स्वामी कार्तिकेय और देवताओं में अग्रपूजा के अधिकारी गणेश जैसे पुत्रों की माता बनी। महाराजा गाधि की पुत्री व विश्वामित्र जी की बड़ी बहन  # सरस्वती  अपनी तपस्या के बल पर ही जलरूप में प्रवाहित होकर पवित्र सरस्वती नदी का रूप धारण कर सकीं। इसी प्रकार  # नर्मदा...

जय देव

# MUST_READ_AND_SHARE जय देव !  # धर्मवीर_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जय_हो  !  # आज_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जयंती_है  , बाबाजी को कोटि कोटि नमन ! जिस तरह जय सिंह खिंची चौहान जी , सिक्ख गुरु जी , बाबा बन्दा बहादुर जी और सम्भाजी महाराज के साथ बर्बरता करके शहीद किया गया था उसी तरह इस वीर राजपूत को शहीद किया गया था ! ये वो  # राजपूत_वीर  थे जिन्होंने शहादत देदी लेकिन सर नहीं झुकाया ! दिल्ली के बादशाह ने उन्हें तसीहें देकर शहीद कर दिया लेकिन बाबाजी बादशाह के आगे झुके नहीं ! राजा हमीर देव जम्वाल का बिक्रमी 1456 से लेकर 1483 तक जम्मू पर राज था ! उनके दो बेटे थे - अजैब देव और हासिल देव ! राजा हमीर के देहांत के बाद उनका बड़ा बेटा अजैब देव राजा बना और कुछ समय बाद राजा अजैब देव के छोटे भाई बाबा हासिल देव जी को जम्मू की रियासत का वज़ीर बना दिया गया ! राजा अजैब देव जी की बिक्रम सम्वत 1514 में मृत्यु हो गई ! राजा का बेटा कुंवर बीरम देव उस समय बोहत छोटे थे ! वज़ीर हासिल देव जी ने अपने भतीजे को पाला और साम्राज्य को चलाने में पूर्ण मदद की , और साफ सुथरे ढंग से राज्ये चलाना सिखाय...