Skip to main content

सम्राट_महेन्द्रपाल_प्रतिहार


===== सम्राट_महेन्द्रपाल_प्रतिहार =====

आज की यह पोस्ट सूर्यवंशी क्षत्रिय मिहिर भोज प्रतिहार के पुत्र महेंद्रपाल प्रतिहार/परिहार पर आधारित है।

प्रतिहार राजपूत सम्राट मिहिरभोज की मृत्यु (885 ईस्वीं) के पश्चात् उसका पुत्र महेन्द्रपाल प्रथम उसके विशाल साम्राज्य का उत्तराधिकारी बना। उसकी माता का नाम चंद्रभट्टारिका देवी था। सम्राट मिहिर ने उसके शिक्षण के लिए उस काल के संस्कृत के महान पण्डित कविराज राजशेखर को नियुक्त किया था। कविराज राजशेखर ने अपनी रचनाओं में महेन्द्पाल को निर्भयराज, निर्भयनरेंद्र रघुकुल चूड़ामणि अथवा रघुकुलतिलक आदि विशेषणों से संबोधित किया है। साथ ही उसके अभिलेखों में महिन्द्रपाल, महेन्द्रायुद्ध एवं महिपाल नाम मिलते है।

सम्राट महेन्द्रपाल प्रतिहार भी अपने पिता मिहिरभोज के समान वीर, पराक्रमी, दूरदृष्टा एवं महत्वाकांक्षी शासक था। अपने पिता से मिले विशाल साम्राज्य की केवल सुरक्षा ही नहीं की अपितु उसे अधिक विस्तृत भी किया। अभिलेखों से जानकारी मिलती है कि उसका साम्राज्य पूर्वी बंगाल से लेकर पश्चिम में सौराष्ट्र तक उत्तर पश्चिम् में वर्तमान अफगानिस्तान उत्तर (हिमालय) में कश्मीर से लेकर दक्षिण में विंध्याचल तक विशाल भू - भाग तक फैला हुआ था। उसके अभिलेखों में सम्राट योग्य उपमाएं परम भट्टारक ,महाराजाधिराज एवं परमेश्वर जैसी उपाधियाँ उसके नाम के साथ मिलती है।

सम्राट महेन्द्रपाल प्रथम ने विरासत में मिले साम्राज्य की संपूर्ण व्यवस्था कर अपनी सेना एवं सेना सेनाध्यक्षों को विजय अभियान के लिए सजग किया। वह संपूर्ण उत्तरी भारत का एकछत्र सम्राट बनना चाहता था। एक विशेष बात यह थी कि महत्वाकांक्षी होने के वावजूद उसके मन मे विंध्याचल के दक्षिण मे अपने साम्राज्य को विस्तीर्ण करने की कोई आकांक्षा नही थी, अन्यथा यह समय उसके लिए दक्षिण के राज्यों को भी जीत सकने मे सुगम था क्योंकि उसके साम्राज्य के शत्रु राष्ट्रकूट शासक अत्यंत कमजोर थे तथा आपसी युद्धों में संलग्न थे। फिर भी उसने दक्षिण विजय की आकांक्षा पालने के स्थान पर उत्तर भारत में शासन की सुदृढ व्यवस्था एवं प्रजा के हितसंवर्धन में ही अपना ध्यान केंद्रित किया। 23 वर्षों के शासन काल में अपने सहयोगियों एवं मित्रों की संख्या में वृद्धि की, सीमाओं की सुरक्षा - व्यवस्था मजबूत की तथा अपने दोनों शक्तिशाली शत्रुओं -पाल एवं राष्ट्रकूटों की शक्ति एवं आकांक्षाओं को कुंठित किया।

सम्राट महेन्द्रपाल विद्याप्रेमी एवं विद्यानों, साहित्यकारों का आश्रयदाता भी था। उसकी राज्यसभा में संस्कृत का प्रसिद्व विद्वान कविराज राजशेखर रहता था। राजशेखर के प्रसिद्ध ग्रंथ कर्पूरमंजरी में कहा गया है कि वह महेन्द्रपाल प्रतिहार का गुरु था। महेन्द्रपाल प्रथम की मृत्यु के पश्चात वह उसके पुत्र प्रतिहार नरेश महिपाल का भी संरक्षक था।।

डॉ वी के पांडेय लिखते है - जिसका गुरु राजशेखर रहा हो वह योग्य एवं सुनिश्चित सम्राट न रहा हो ऐसा संभव ही नही है। वह विद्वानों का आश्रयदाता एवं साहित्य का संरक्षक था । वह एक शान्तिप्रिय नरेश था। उसने भारत देश के शत्रु अरब, हूण, शक, गुर्जर विदेशी आक्रमणकारियों को अपने पूर्वजों के भांति ही अपनी तलवार से उनका सर काटा था। उसने साथ ही साथ अन्य राजवंश पालवंश की शक्ति को भी क्षीण किया, परंतु राष्ट्रकूटों से जबरदस्ती उसने संघर्ष नहीं किया, जबकि इस समय राष्ट्रकूटों की आंतरिक स्थिति सन्तोषजनक न थी।

डॉ के सी श्रीवास्तव कहते है, " महेन्द्रपाल प्रतिहार न केवल एक विजेता एवं साम्राज्य निर्माता था, अपितु कुशल प्रशासक एवं विद्या और साहित्य का महान संरक्षक भी था।

इस प्रकार विभिन्न स्रोतों के आधार पर हम इस निष्कर्ष पर पहुँचते है की महेन्द्रपाल के शासनकाल में राजनीतिक तथा सांस्कृतिक दोनो ही दृस्टियों से प्रतिहार राजपूत साम्राज्य की अभूतपूर्व प्रगति हुई। कन्नौज ने एक बार पुनः वही गौरव और प्रतिष्ठा प्राप्त कर लिया जो हर्षवर्धन के काल में उसे प्राप्त था। यह नगर जहां हिन्दू सभ्यता एवं संस्कृति का केन्द्र बन गया वहीं कोई परिवर्तन नहीं, शक्ति और सौंदर्य में इसकी बराबरी करने वाला दूसरा नगर नही था। पश्चिमोत्तर एवं पश्चिम सीमा एकदम सुरक्षित रही।

महेन्द्रपाल प्रथम की अंतिम तिथि 907 - 908 ईस्वीं मिलती है। अतः माना जा सकता है कि महेन्द्रपाल की मृत्यु 908 ईस्वीं के लगभग हुई थी।

885 ईस्वीं से 908 ईस्वीं अथवा 910 ईस्वीं का एक ऐसा कालखण्ड था जब सम्राट महेन्द्रपाल प्रतिहार को चुनौती देने वाला भारत ही नही भारत के बाहर भी दुनिया में कोई राज्य नही था। यह एक ऐसा समय था जब सम्राट महेन्द्रपाल प्रथम इतना शक्तिशाली था कि वह उत्तर - पश्चिम एशिया में अपने साम्राज्य का विस्तार कर सकता था। इस साम्राज्य - विस्तार से भविष्य के लिए भी भारत पर किसी आक्रमण की संभावना नही रहती। परंतु ऐसा सोचा ही नही गया क्योंकि भारतीय क्षत्रिय राजपूत शासको की मानसिकता हमेशा सुरक्षात्मक रही है। आक्रमकता की कभी नही रही। वे जीवो और जीने दो के सिद्धांत पर विश्वास करते थे।

Pratihara / Pratihar / Parihar Rulers of india

#Pratihar #Empire #Emperor
#Parihar #History #Kshatriya
#Padhiyar #Mahendrapal #kannauj #Nagod #Mandore #Laxmanwanshi #jalore #Suryawanshi #jaichamunda

प्रतिहार/परिहार/पढ़ियार क्षत्रिय राजपूत वंश

जय माँ चामुण्डा।।
जय क्षात्र धर्म।।
जय मिहिरभोज।।

https://www.rajputland.in/

#ҡรɦαƭ૨เყα_૨αʝρµƭ

Comments

Popular posts from this blog

सुर्यवंशी गहरवार वंश

#__सुर्यवंशी___गहरवार___वंश 👈🙏🚩 #_गहरवार_क्षत्रीय_वंश सुदूर अतीत में #__सूर्यवंशी राजा मनु से संबन्धित हैं। #_अक्ष्वाकु के बाद #__रामचन्द्र के पुत्र "#_लव' से उनके वंशजो की परंपरा आगे बढ़ाई गई है और इसी में काशी के गहरवार शाखा के कर्त्तृराज को जोड़ा गया है।          लव से कर्त्तृराज तक के उत्तराधिकारियों में गगनसेन, कनकसेन, प्रद्युम्न आदि के नाम महत्वपूर्ण हैं। कर्त्तृराज का गहरवार होना घटना के आधार पर हैं जिसमें काशी मे ऊपर ग्रहों की बुरी दशा के निवारणार्थ उसके प्रयत्नों में "#__ग्रहनिवार' संज्ञा से वह पुकारा जाने लगा था।    कालांतर "ग्रहनिवार' का अपभृंश गहरवार बन गया। बनारस के राजाओं की अनेक समय तक  #__सूर्यवंशी सूर्य-कुलावंतस काशीश्वर पुकारा जाता रहा है। इनकी परंपरा इस प्रकार है - कर्त्तृराज, महिराज, मूर्धराज, उदयराज, गरुड़सेन, समरसेन, आनंदसेन, करनसेन, कुमारसेन, मोहनसेन, राजसेन, काशीराज, श्यामदेव, प्रह्मलाददेव, हम्मीरदेव, आसकरन, अभयकरन, जैतकरन, सोहनपाल और करनपाल। करनपाल के तीन पुत्र थे - वीर, हेमकरण और अरिब्रह्म। करनपाल ने हेम...

क्षत्राणी

# क्षत्राणी मैंने उसको जब-जब देखा, लोहा देखा। लोहे जैसा तपते देखा, गलते देखा, ढलते देखा मैंने उसको गोली जैसा चलते देखा। # यह_ही_है_क्षत्राणी यथार्थ में देखा जाए तो क्षत्राणीयों का इतिहास व उनके क्रियाकलाप उतने प्रकाश में नहीं आए जितने क्षत्रियों के। क्षत्राणीयों के इतिहास पर विहंगम दृष्टि डालने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि क्षत्रिय का महान त्याग व तपस्या का इतिहास वास्तव में क्षत्राणीयों की देन है। राजा हिमवान की पुत्री  # गंगा  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् श्रीनारायण के चरणों में स्थान पाया और भागीरथ की तपस्या से वे इस सृष्टि का कल्याण करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुई। उन्हीं की छोटी बहन  # पार्वती  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् सदाशिव को पति के रूप में प्राप्त किया व दुष्टों का दलन करने वाले स्वामी कार्तिकेय और देवताओं में अग्रपूजा के अधिकारी गणेश जैसे पुत्रों की माता बनी। महाराजा गाधि की पुत्री व विश्वामित्र जी की बड़ी बहन  # सरस्वती  अपनी तपस्या के बल पर ही जलरूप में प्रवाहित होकर पवित्र सरस्वती नदी का रूप धारण कर सकीं। इसी प्रकार  # नर्मदा...

जय देव

# MUST_READ_AND_SHARE जय देव !  # धर्मवीर_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जय_हो  !  # आज_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जयंती_है  , बाबाजी को कोटि कोटि नमन ! जिस तरह जय सिंह खिंची चौहान जी , सिक्ख गुरु जी , बाबा बन्दा बहादुर जी और सम्भाजी महाराज के साथ बर्बरता करके शहीद किया गया था उसी तरह इस वीर राजपूत को शहीद किया गया था ! ये वो  # राजपूत_वीर  थे जिन्होंने शहादत देदी लेकिन सर नहीं झुकाया ! दिल्ली के बादशाह ने उन्हें तसीहें देकर शहीद कर दिया लेकिन बाबाजी बादशाह के आगे झुके नहीं ! राजा हमीर देव जम्वाल का बिक्रमी 1456 से लेकर 1483 तक जम्मू पर राज था ! उनके दो बेटे थे - अजैब देव और हासिल देव ! राजा हमीर के देहांत के बाद उनका बड़ा बेटा अजैब देव राजा बना और कुछ समय बाद राजा अजैब देव के छोटे भाई बाबा हासिल देव जी को जम्मू की रियासत का वज़ीर बना दिया गया ! राजा अजैब देव जी की बिक्रम सम्वत 1514 में मृत्यु हो गई ! राजा का बेटा कुंवर बीरम देव उस समय बोहत छोटे थे ! वज़ीर हासिल देव जी ने अपने भतीजे को पाला और साम्राज्य को चलाने में पूर्ण मदद की , और साफ सुथरे ढंग से राज्ये चलाना सिखाय...