Skip to main content

(Babu Veer Kunwar Singh) का किला (Jagdishpur Kila)| यह किला जगदीशपुर (Jagdishpur Kila) की अनोठी दास्तान बयां करता है|


भोजपुर (आरा) (Aara, Bihar) जिले के जगदीशपुर में एक मात्र ऐतिहासिक बिहार की धरोहर है बाबू वीर कुंवर सिंह (Babu Veer Kunwar Singh) का किला (Jagdishpur Kila)| यह किला जगदीशपुर (Jagdishpur Kila) की अनोठी दास्तान बयां करता है| जो पुरातत्व विभाग के अधीन हैं| इस किले में ना जाने कितने तोपों, गोलों की मार खाकर आज भी सीना ताने हुए खड़ी है| इस किला पर कई बार अंग्रेज़ सेनानियों ने हमला किया| इस किला ने अपने काल से लेकर अबतक बहुत से बलिदान, जीत, हार देखे होंगे| यह किला भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक बाबू वीर कुंवर सिंह का था| वीर कुंवर सिंह (Babu Veer Kunwar Singh) का जन्म 1777 में बिहार के भोजपुर (Aara, Bihar) जिले के जगदीशपुर गांव में हुआ था।
राज्य सरकार ने जगदीशपुर किला को बिहार का धरोहर घोषित किया

बिहार और राज्य सरकार ने बाबू कुंवर सिंह (Babu Veer Kunwar Singh) के संरक्षित धरोहर (Jagdishpur Kila) को अब पर्यटन स्थल और कला संस्कृति विभाग के रूप में विकसित की योजना पर काम शुरू की। अगले माह अप्रैल में इसकी स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी हुए थी।पार्क को 1857 के संग्राम की थीम पर विकसित किया , वहीं किला में बन रहे संग्रहालय में 19वीं सदी के अस्त्र-शस्त्र की प्रदर्शनी लगाई गयी। बाबू कुंवर सिंह (Babu Veer Kunwar Singh) की आदमकद प्रतिमा भी लगी। साथ ही आजादी से जुड़ी उनकी स्मृति शिवपुर गंगा घाट पर उनकी आदम कद प्रतिमा भी स्थापित। राज्य सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग इसे लेकर पहल तेज कर दिया है।
बिहार सरकार पहली बार बाबू कुंवर सिंह (Babu Veer Kunwar Singh) की स्मृति में तीन दिवसीय समारोह 23, 24 और 25 अप्रैल को यह समारोह एक साथ राजधानी पटना और जगदीशपुर में किया गया था। इस दौरान जगदीशपुर में जहां दंगल, कबड्डी समेत खेल के कई आयोजन हुए थे वहीं पटना में बड़े कलाकारों का जमावड़ा लगा । पटना के ज्ञान भवन में व्याख्यान भी हुए था।

###########
वीर कुंवर सिंह की 80 साल की उम्र में अंग्रेजों के खिलाफ कर दी थी बगावत

अंग्रेजों के खिलाफ 1857 में बगावत कर बिहार के भोजपुर और आरा पर कब्जा करने वाले वीर कुंवर सिंह भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों में से एक हैं। 80 वर्ष की उम्र में अंग्रजों के खिलाफ तलवार उठाकर उन्हें देश से भगाने के लिए कुंवर सिंर को आज भी याद किया जाता है।

सन 1777 में जन्में कुंवर सिंह जगदीशपुर में जमींदार थे। 80 साल की उम्र में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ बगावत कर दिया था। कुंवर सिंह ने लोगों को जोड़कर बिहार के दानापुर और भोजपुर में हमला कर उन जगहों को अपने कब्जे में ले लिया था। इसके दो दो दिन बाद ही उन्होंने जिले के मुख्यालय आरा पर भी अपना कब्जा जमा लिया। कुवंर सिंह की बहादुरी का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिंदगी के 80वें पड़ाव पर भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपनी मिट्टी को अंग्रेजों से आजाद कराने के लिए अंत तक लड़ते रहे।

अंग्रेजों से लड़ने के लिए कुवंर सिंह के सिपाहियों को गंगा नदीं पार कर के जाना होता था। जब अंग्रेजों को इस बात का पता चला तो उन्होंने नदी में नावों पर हमला करना शुरू कर दिया जिसमें कुंवर सिंह बुरी तरह से घायल हो गए। तब कुंवर सिंह ने घायल हाथ का संक्रमण पूरे शरीर में न फैले, इसके लिए अपनी तलवार से दायां हाथ काट डाला था। कुवंर सिंह ने अपनी अंतिम लड़ाई जगदीशपुर के पास 23 अप्रैल, 1858 में लड़ी। इस लड़ाई में ईस्ट इंडिया कंपनी को हराते हुए कुंवर सिंह ने जगदीशपुर फोर्ट से यूनियन जैक का झंडा उतारकर ही दम लिया।
लड़ाई में बुरी तरह से घायल होने के बाद वो 23 अप्रैल को अपने किले वापस लौट आए और 26 अप्रैल, 1858 को उन्होंने अपनी अंतिम सांसें लीं। कुंवर सिंह की युद्ध नीति ऐसी थी कि अंग्रेज भी चकरा जाते थे। उन्हें छापामार युद्ध नीति में महारत हासिल थी और अंग्रेज भी उनकी नीति को भांप नहीं पाते थे।
उनकी बहादुरी को सलाम करते हुए भारत सरकार ने उनके नाम पर स्टैंप निकाला था। साल 1992 में बिहार सरकार ने आरा में उनके नाम पर विश्वविद्यालय खोला था।

Comments

Popular posts from this blog

सुर्यवंशी गहरवार वंश

#__सुर्यवंशी___गहरवार___वंश 👈🙏🚩 #_गहरवार_क्षत्रीय_वंश सुदूर अतीत में #__सूर्यवंशी राजा मनु से संबन्धित हैं। #_अक्ष्वाकु के बाद #__रामचन्द्र के पुत्र "#_लव' से उनके वंशजो की परंपरा आगे बढ़ाई गई है और इसी में काशी के गहरवार शाखा के कर्त्तृराज को जोड़ा गया है।          लव से कर्त्तृराज तक के उत्तराधिकारियों में गगनसेन, कनकसेन, प्रद्युम्न आदि के नाम महत्वपूर्ण हैं। कर्त्तृराज का गहरवार होना घटना के आधार पर हैं जिसमें काशी मे ऊपर ग्रहों की बुरी दशा के निवारणार्थ उसके प्रयत्नों में "#__ग्रहनिवार' संज्ञा से वह पुकारा जाने लगा था।    कालांतर "ग्रहनिवार' का अपभृंश गहरवार बन गया। बनारस के राजाओं की अनेक समय तक  #__सूर्यवंशी सूर्य-कुलावंतस काशीश्वर पुकारा जाता रहा है। इनकी परंपरा इस प्रकार है - कर्त्तृराज, महिराज, मूर्धराज, उदयराज, गरुड़सेन, समरसेन, आनंदसेन, करनसेन, कुमारसेन, मोहनसेन, राजसेन, काशीराज, श्यामदेव, प्रह्मलाददेव, हम्मीरदेव, आसकरन, अभयकरन, जैतकरन, सोहनपाल और करनपाल। करनपाल के तीन पुत्र थे - वीर, हेमकरण और अरिब्रह्म। करनपाल ने हेम...

क्षत्राणी

# क्षत्राणी मैंने उसको जब-जब देखा, लोहा देखा। लोहे जैसा तपते देखा, गलते देखा, ढलते देखा मैंने उसको गोली जैसा चलते देखा। # यह_ही_है_क्षत्राणी यथार्थ में देखा जाए तो क्षत्राणीयों का इतिहास व उनके क्रियाकलाप उतने प्रकाश में नहीं आए जितने क्षत्रियों के। क्षत्राणीयों के इतिहास पर विहंगम दृष्टि डालने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि क्षत्रिय का महान त्याग व तपस्या का इतिहास वास्तव में क्षत्राणीयों की देन है। राजा हिमवान की पुत्री  # गंगा  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् श्रीनारायण के चरणों में स्थान पाया और भागीरथ की तपस्या से वे इस सृष्टि का कल्याण करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुई। उन्हीं की छोटी बहन  # पार्वती  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् सदाशिव को पति के रूप में प्राप्त किया व दुष्टों का दलन करने वाले स्वामी कार्तिकेय और देवताओं में अग्रपूजा के अधिकारी गणेश जैसे पुत्रों की माता बनी। महाराजा गाधि की पुत्री व विश्वामित्र जी की बड़ी बहन  # सरस्वती  अपनी तपस्या के बल पर ही जलरूप में प्रवाहित होकर पवित्र सरस्वती नदी का रूप धारण कर सकीं। इसी प्रकार  # नर्मदा...

जय देव

# MUST_READ_AND_SHARE जय देव !  # धर्मवीर_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जय_हो  !  # आज_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जयंती_है  , बाबाजी को कोटि कोटि नमन ! जिस तरह जय सिंह खिंची चौहान जी , सिक्ख गुरु जी , बाबा बन्दा बहादुर जी और सम्भाजी महाराज के साथ बर्बरता करके शहीद किया गया था उसी तरह इस वीर राजपूत को शहीद किया गया था ! ये वो  # राजपूत_वीर  थे जिन्होंने शहादत देदी लेकिन सर नहीं झुकाया ! दिल्ली के बादशाह ने उन्हें तसीहें देकर शहीद कर दिया लेकिन बाबाजी बादशाह के आगे झुके नहीं ! राजा हमीर देव जम्वाल का बिक्रमी 1456 से लेकर 1483 तक जम्मू पर राज था ! उनके दो बेटे थे - अजैब देव और हासिल देव ! राजा हमीर के देहांत के बाद उनका बड़ा बेटा अजैब देव राजा बना और कुछ समय बाद राजा अजैब देव के छोटे भाई बाबा हासिल देव जी को जम्मू की रियासत का वज़ीर बना दिया गया ! राजा अजैब देव जी की बिक्रम सम्वत 1514 में मृत्यु हो गई ! राजा का बेटा कुंवर बीरम देव उस समय बोहत छोटे थे ! वज़ीर हासिल देव जी ने अपने भतीजे को पाला और साम्राज्य को चलाने में पूर्ण मदद की , और साफ सुथरे ढंग से राज्ये चलाना सिखाय...