Skip to main content

#राजपूतों की वीरता, शौर्य और इतिहास पर प्रश्न करने वालों को उत्तर..


#राजपूतों की वीरता, शौर्य और इतिहास पर प्रश्न करने वालों को उत्तर..

राजपूतों की वीरता, शौर्य और इतिहास को लेकर आजादी के बाद सरकारी नीतियों की बैसाखी के दम पर आगे बढ़ी जातियों के कुछ युवा आजकल सोशियल मीडिया में प्रश्न उठाते है कि राजपूत इतने वीर थे तो हारे क्यों ? राजपूतों के प्रति पूर्वाग्रह से ग्रसित, कुंठित इन तत्वों को यह पता नहीं कि राजपूतों ने कितने वर्षों तक बाहरी आक्रमणकारियों से संघर्ष किया, कितने बलिदान दिए| बस उन्होंने तो राजपूतों की वर्तमान पीढ़ी को नीचा दिखाने व अपनी जलन प्रदर्शित करने से मतलब है| ऐसे सवाल करके देश की गुलामी का आरोप राजपूतों पर लगाने वालों से अक्सर मैं पूछता हूँ कि- मान लिया राजपूत इतने बलिदानों के बाद भी अपना दायित्त्व नहीं निभा सके, पर आपके पूर्वज उस समय अपनी ऐसी-तैसी कहाँ करवा रहे थे? वे दुश्मन से क्यों नहीं लड़े ?

इसका उनके पास तो कोई उत्तर नहीं होता पर “दिल्ली सल्तनत” नामक इतिहास पुस्तक में इतिहासकार डा. गणेशप्रसाद बरनवाल ने इसका शानदार व कटु सत्य उत्तर लिखा है| वे उस समय के भारतीयों की मन:स्थिति “कोउ नृप होइ हमैं का हानि” होना लिखते हैं| मतलब उस समय आम जनता की मानसिक सोच थी कि राजा कोई भी हो, हमें क्या ? हमें तो अपना काम करना है और कर चुकाना है| भारतीयों की इसी मन:स्थिति व शून्य राजनैतिक चेतना के भाव ने इस देश में विदेशी सत्ता को स्थापित होने में योगदान दिया| अंग्रेजों ने प्लासी का पहला युद्ध जीता, जब उसके सैनिक जीतकर शहर में घुसे तो यहाँ की जनता ने उनका स्वागत किया| बस उसी दिन अंग्रेज समझ गए कि यहाँ की जनता को कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन राजा हो और जनता के इसी स्वागत ने देश में अंग्रेजी सत्ता की नींव डाली में अहम् भूमिका अदा की|

बलवन, अलाउद्दीन खिलजी जैसे शक्तिशाली बादशाहों के काल में विद्रोहियों, बागियों, बाहरी आक्रमणकारियों का दिल्ली के पास तक पहुँचने का जिक्र करते हुए डा. गणेशप्रसाद लिखते हैं- “अपने कथित दोषों के बावजूद राजपूतों ने कितने दिनों तक रणथम्भोर, चितौड़ आदि को तुर्कों के अधीन रहने दिया ? देश का सैनिक सेवाओं के प्रति राजपूतों पर निर्भरता पर लिखते हुए विद्वान लेखक ने लिखा है कि- “ब्राह्मण-क्षत्रिय के अतिरिक्त पिछड़े वर्ग को भी राजनीति में भाग लेने का अथवा अपनी भूमिका निभाने का अवसर था| सैनिक सेवा किसी वर्ण, उप वर्ण के लिए प्रतिबंधित थी, इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलता|” लेखक की बात को देश में अहीर, जाट, मीणा, गोंड व अन्य जातियों के राज्य होना साबित करता है कि सैनिक सेवा का भार सिर्फ क्षत्रियों पर नहीं था, जब अन्य जातियों का भी शासन था, वे राजा थे, तो फिर हार का ठीकरा राजपूतों के सिर पर ही क्यों ?

डा. गणेशप्रसाद लिखते है कि- “राष्ट्रीय संकट की घड़ी में रूढ़ वर्ण व्यवस्था के अंतर्गत भारत के बुद्धिजीवी ब्राह्मण, वैश्य और कथित शुद्र समुदाय अपनी अधिक सक्रीय भूमिका से संघर्षरत राजपूतों का मनोबल बढ़ा सकते थे, जिसकी बहुत बड़ी आवश्यकता ऐसे समय में बनी रहती है| ऐसा करके वे राजनीतिक चेतनाशीलता का परिचय देते|” पर उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि उसने मन में एक भी भाव था- “कोउ नृप होइ हमैं का हानि”| पर अपने पूर्वजों के इस भाव पर मंथन करने के बजाय राजपूत इतिहास पर प्रश्न ही उठाते है| जो सिर्फ उनके मन में राजपूत इतिहास के प्रति जलन ही प्रदर्शित करते हैं|

Comments

Popular posts from this blog

सुर्यवंशी गहरवार वंश

#__सुर्यवंशी___गहरवार___वंश 👈🙏🚩 #_गहरवार_क्षत्रीय_वंश सुदूर अतीत में #__सूर्यवंशी राजा मनु से संबन्धित हैं। #_अक्ष्वाकु के बाद #__रामचन्द्र के पुत्र "#_लव' से उनके वंशजो की परंपरा आगे बढ़ाई गई है और इसी में काशी के गहरवार शाखा के कर्त्तृराज को जोड़ा गया है।          लव से कर्त्तृराज तक के उत्तराधिकारियों में गगनसेन, कनकसेन, प्रद्युम्न आदि के नाम महत्वपूर्ण हैं। कर्त्तृराज का गहरवार होना घटना के आधार पर हैं जिसमें काशी मे ऊपर ग्रहों की बुरी दशा के निवारणार्थ उसके प्रयत्नों में "#__ग्रहनिवार' संज्ञा से वह पुकारा जाने लगा था।    कालांतर "ग्रहनिवार' का अपभृंश गहरवार बन गया। बनारस के राजाओं की अनेक समय तक  #__सूर्यवंशी सूर्य-कुलावंतस काशीश्वर पुकारा जाता रहा है। इनकी परंपरा इस प्रकार है - कर्त्तृराज, महिराज, मूर्धराज, उदयराज, गरुड़सेन, समरसेन, आनंदसेन, करनसेन, कुमारसेन, मोहनसेन, राजसेन, काशीराज, श्यामदेव, प्रह्मलाददेव, हम्मीरदेव, आसकरन, अभयकरन, जैतकरन, सोहनपाल और करनपाल। करनपाल के तीन पुत्र थे - वीर, हेमकरण और अरिब्रह्म। करनपाल ने हेम...

क्षत्राणी

# क्षत्राणी मैंने उसको जब-जब देखा, लोहा देखा। लोहे जैसा तपते देखा, गलते देखा, ढलते देखा मैंने उसको गोली जैसा चलते देखा। # यह_ही_है_क्षत्राणी यथार्थ में देखा जाए तो क्षत्राणीयों का इतिहास व उनके क्रियाकलाप उतने प्रकाश में नहीं आए जितने क्षत्रियों के। क्षत्राणीयों के इतिहास पर विहंगम दृष्टि डालने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि क्षत्रिय का महान त्याग व तपस्या का इतिहास वास्तव में क्षत्राणीयों की देन है। राजा हिमवान की पुत्री  # गंगा  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् श्रीनारायण के चरणों में स्थान पाया और भागीरथ की तपस्या से वे इस सृष्टि का कल्याण करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुई। उन्हीं की छोटी बहन  # पार्वती  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् सदाशिव को पति के रूप में प्राप्त किया व दुष्टों का दलन करने वाले स्वामी कार्तिकेय और देवताओं में अग्रपूजा के अधिकारी गणेश जैसे पुत्रों की माता बनी। महाराजा गाधि की पुत्री व विश्वामित्र जी की बड़ी बहन  # सरस्वती  अपनी तपस्या के बल पर ही जलरूप में प्रवाहित होकर पवित्र सरस्वती नदी का रूप धारण कर सकीं। इसी प्रकार  # नर्मदा...

जय देव

# MUST_READ_AND_SHARE जय देव !  # धर्मवीर_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जय_हो  !  # आज_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जयंती_है  , बाबाजी को कोटि कोटि नमन ! जिस तरह जय सिंह खिंची चौहान जी , सिक्ख गुरु जी , बाबा बन्दा बहादुर जी और सम्भाजी महाराज के साथ बर्बरता करके शहीद किया गया था उसी तरह इस वीर राजपूत को शहीद किया गया था ! ये वो  # राजपूत_वीर  थे जिन्होंने शहादत देदी लेकिन सर नहीं झुकाया ! दिल्ली के बादशाह ने उन्हें तसीहें देकर शहीद कर दिया लेकिन बाबाजी बादशाह के आगे झुके नहीं ! राजा हमीर देव जम्वाल का बिक्रमी 1456 से लेकर 1483 तक जम्मू पर राज था ! उनके दो बेटे थे - अजैब देव और हासिल देव ! राजा हमीर के देहांत के बाद उनका बड़ा बेटा अजैब देव राजा बना और कुछ समय बाद राजा अजैब देव के छोटे भाई बाबा हासिल देव जी को जम्मू की रियासत का वज़ीर बना दिया गया ! राजा अजैब देव जी की बिक्रम सम्वत 1514 में मृत्यु हो गई ! राजा का बेटा कुंवर बीरम देव उस समय बोहत छोटे थे ! वज़ीर हासिल देव जी ने अपने भतीजे को पाला और साम्राज्य को चलाने में पूर्ण मदद की , और साफ सुथरे ढंग से राज्ये चलाना सिखाय...