Skip to main content

बुंदेलखंड केशरी ,पन्ना रियासत के संस्थापक,


बुंदेलखंड केशरी ,पन्ना रियासत के संस्थापक, भारत के मध्ययुग के हिंदुत्व रक्षक प्रतापी योद्धा महाराजा छत्रसाल बुंदेला की 369वीं जयंती(4मई 1649ई0) पर सत -सत नमन एवं समर्पित मेरा ये लेख----
हमारी इस पावन पवित्र वीरों के बलिदान की भारत भूमि का इतिहास किसी एक भू -भाग का ऋणी नही है ।प्राचीनकाल में अयोध्या ,मगध ,काशी ,मथुरा ,शक्ति केंद्र रहे तो बाद के वर्षों में उज्जैन ,पाटिलपुत्र शक्ति केंद्र बने ,इसके बाद मध्यकाल में दिल्ली ,कन्नोज ,पाटन फिर मेवाड़ ,मारवाड़ में शक्तिकेंद्रों का उदय हुआ।इसके बाद बुन्देलखण्ड की ताकत ने पुरे देश में स्थान बनाया और बुन्देलखण्ड को यह गौरव दिलाया महाराजाश्रीमान छत्रसाल बुन्देला ने ।
वीरशिरोमणि छत्रसाल बुन्देला का 17वीं और 18वीं शताबदी में जितने बड़े भू -भाग पर शासन था ,उतना शायद पृथ्वीराज चौहान से लेकर देश आजाद होने तक किसी महाराजा का नहीं रहा जिसका प्रमाण है --इत जमुना उत् नर्मदा ,इत चंबल उत् टौंस ।
छत्रसाल सों लडन की ,रही न काहू हौंस ।।
छत्रसाल बुन्देलकेशरी सच्चे राष्ट्रभक्त योद्धा थे ।महाराजा छत्रसाल के पिता राजा चंपतराय एक वीर और जुझारू राजा थे।उनके जीवन का अधिकाँश समय मुगलों के विरुद्ध संघर्ष में ही व्यतीत हुआ ।संघर्षकाल के दौरान ही छत्रसाल का जन्म लिघौरा ,जिला टीकमगढ़ ,म0 प्र0 के महोबा चक्र की ओर पहाड़ियों की कंदराओं में सन् 1649 विक्रम संवत 1706 के ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया रविबार को हुआ था।कहते हैकि वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप का जन्म भी हिन्दू तिथि से इसी दिन हुआ था ।रणबाँकुरे छत्रसाल को जन्म से ही महलों की सेज तो प्राप्त नहीं हुई पर प्रकर्ति की गोद में रहने का सम्पूर्ण अवसर प्राप्त हुआ और सारा जीवन मुगलों से संघर्ष में ही बीता ।संवत 1718 में सादरा के धन्वेरे मुग़ल सैनिकों ने जब उनके पिता चंपतराय का धोखे से क़त्ल किया उस समय छत्रसाल 13 वर्ष के थे ।उनके माता -पिता को अचानक मुगलों ने घेर लिया था तब दोनों ने मौत का आलिंगन किया ।छत्रसाल ने यह सब देखा था ।उनका मन मुगलों के प्रति घ्रणा से भर गया ।अपनी असहाय अवस्था में भी उन्होंने मुगलों के विरुद्ध संघर्ष को जारी रखने का संकल्प किया ।यधपि तत्कालीन राजबाड़ों और परिजनों ने उनकी उपेक्षा की किन्तु वे विचलित न हुये और मात्र पांच घुड़सवार तथा 25 युद्धाओं को साथ लेकर उन्होंने अपनी संघर्ष यात्रा प्रारंभ की ।उनकी टुकड़ी में सभी जाति के लोग थे ।
जब छत्रसाल मुगलों से लड़ने के लिए सहायता के लिए अपने काका महोबा के सुजानराय के पास पहुंचे तो उन्होंने शांत रहने का सुझाव दिया क्यों कि उस समय खुलकर मुगलों का विरोध करने की शक्ति किसी में नहीं थी ।किन्तु युवा छत्रसाल को यह अच्छा नहीं लगा और वे दक्षिण में महाराज छत्रपति शिवाजी से भेंट करने पहुंचे।धुन के पक्के और बात के धनी छत्रसाल से मिलकर महाराज शिबाजी का भी सीना गर्व से फूल उठा ।उन्होंने गले लगाकर कहा "तुम जैसे वीर योद्धा स्वाभिमानी और दृढ़ संकल्पी युवकों की ही तो भारत माता बाट जोह रही है ,देश का उद्धार तुम्हारे ही कन्धों पर है ।अतः तुम वापस जाओ और अपने देश को स्वतंत्र कराओ ।उन्होंने छत्रसाल को आशीर्वाद स्वरूप एक तलवार भी भेंट की जिसे पाने के बाद छत्रसाल का मुगलों से संघर्ष का संकल्प और दृढ़ हुआ और शुरू हुआ महाराज छत्रसाल का स्वतंत्रता संग्राम ।शिवाजी ने कहा था ----
करो देश को राज छता रे ,हम तुम ते कबहुँ नहिँ न्यारे ।
तुरकन की परतीति न मानों ,तुम केहरि तुरकन गज जनों।।
तुमहुं जाय देश दल जोरो ,तुरुक मारि तरवारिन् टोरो।
यह कहि तेग मंगाय बंधाई ,वीर बदन दूनी दुति आई ।।
उन्होंने निश्च्य किया कि वे बुन्देलखण्ड को मुगलसत्ता से मुक्त कर स्वतंत्र राज्य की स्थापना करेंगे ।मुगलों के अत्याचार ,दमन ,और शोषण से सारी जनता त्रस्त और परेशान थी ।छत्रसाल ने अपने संकल्प की घोषणा इस प्रकार की थी --
दौर देश दिल्ली को जारो। तमकि तेग तुरकन पर धरो ।
देशभक्त राजपूतों एवं अन्य युवकों को साथ लेकर छत्रसाल ने विजय अभियान शुरू किया ।उन्होंने अपनी शादी के अवसर पर ग्वालियर केसुबेदार नरवर खां से युद्ध किया और उसको हराया ।सं0 1787 में 80 वर्ष की उम्र में उन्होंने इलाहाबाद के मुग़ल सुवेदार मोहम्मद खां बंगश नेबुन्देलखण्ड पर आक्रमण कर दिया ।इस युद्ध में छत्रसाल ने बाजी राव पेशवा की सहायता से मुगलों को पराजित करके बहुत बड़े भू -भाग पर आधिपत्य कर लिया ।उस समय झांसी ,जालौन ,हमीरपुर ,बांदा ,ललितपुर ,भिंड ,मुरौना ,दतिया ,ग्वालियर ,शिवपुरी ,गुना ,टीकमगढ़ ,छतरपुर ,पन्ना ,दमोह ,विदिशा ,नरसिंघपुर ,सागर ,हौसंगाबाद ,रायसेन ,सतना ,सीहोर ,भोपाल ,बेतुल /छिंदवाड़ा ,सिवनी ,कडेला ,बालाघाट आदि पर महाराज छत्रसाल का अधिकार था ।
वर्तमान में ये जिले उ0 प्र0 और म0 प्र0 में है ।सन् 1671 में कालिंजर विजय के बाद छत्रसाल महू -महोबा लौट आये ।एक दिन वे समीप के जंगल में शिकार खेलने गये थे बहीं उन्हें स्वामी प्राणनाथ के दर्शन हुये ।स्वामी जी ने भी उनको मुगलों से युद्ध और स्वतंत्रता संग्राम संचालित करते रहने का निर्देश दिया ।छत्रसाल की दिग्विजय के समाचार जब दक्षिण में औरंगजेब ने सुने तो वह आग बबूला हो गया और उसने शाहकुली के नेतृत्व में एक जंगी फ़ौज छत्रसाल को दबाने हेतु भेजी किन्तु उसे हार का मुह देखना पड़ा ।80 -82 वर्ष की आयु में लगभग 60 _65 वर्ष उनके मुगलसत्ता के विरुद्ध संघर्ष में ही बीते ।अनेक विषमताओं और पराजयों के बावजूद वे अधिकाँश में विजयी रहे और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर उन्होंने बुन्देलभुमि को मुगलसत्ता से मुक्त कराया ।बुन्देलखण्ड के लोग आज भी महाराज छत्रसाल के जीवन से प्रेरणा लेते है ।उन्होंने विश्व बंधुत्व की भावना का विकास करके सर्व -धर्म समन्वय रूपी प्रणाली सम्प्रदाय को बढ़ाने में भरपूर योगदान दिया है ।निःसंदेह प्रातः स्मरणीय महाराज छत्रसाल सम्राट अशोक की भांति धर्म प्रवर्तक एवं धर्म दूतों के पोषक व् सृजक थे ।विक्रम संवत 1788 जेठ बदी 3 बुधवार अर्थात 12 मई 1731 को नवगांव से 4 किलोमीटर दक्षिण में भड्सहानियां गांव में छत्रसाल देवलोक सिधारे ।
18 वर्ष से 80 वर्ष तक तलवार हाथ में लेकर घूमने वाला वीर इस देश में दूसरा कौन है ,कोई बता सकता है क्या ?शायद नही यह शौभाग्य इस देश में सिर्फ बुन्देलखण्ड की पावन पवित्र धरती को जाता हैकि उसका एक लाडला 62 वर्षों तक भारतभूमि की स्वतंत्रता के लिए युद्धों में मुगलों से जूझता रहा ,ऐसे वीर स्वाभिमानी योद्धा सैकड़ों नहीं हजारों वर्षों में कभी -कभी धरती पर अवतरित होते है ।निश्चय ही छत्रसाल बुंदेला ने राजपूत जाति को गौरव प्रदान किया है वह चिरस्मरणीय रहेगा ।धन्य है बुन्देलखण्ड की पावन पवित्र धरती जहाँ छत्रसाल अवतरित हुये और धन्य है बुन्देलखण्ड के लोग जिन्हें वीर शिरोमणी महाराज छत्रसाल के गुणगान करने का सौभाग्य मिला और उनके आदर्शों पर चलकर कुछ कर गुजरने की प्रेरणा उस क्षेत्र के बच्चे -बच्चे को उपलब्ध है ।इतिहास ऐसे वीर छत्रसाल बुन्देला का आभारी है और रहेगा । मैं हिंदुत्व के रक्षक बुन्देलखण्ड केशरी महाराजा छत्रसाल बुंदेला की 369 वीं जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए सत -सत नमन करता हूँ ।जय हिन्द ।जय राजपूताना ।
लेखक -डा0 धीरेन्द्र सिंह जादौन
गांव -लढोता ,सासनी ,जिला -हाथरस ,उत्तरप्रदेश
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा
(संस्थापित 1897 ई0 राजा बलवन्त सिंह जी अवागढ़)

Comments

Popular posts from this blog

सुर्यवंशी गहरवार वंश

#__सुर्यवंशी___गहरवार___वंश 👈🙏🚩 #_गहरवार_क्षत्रीय_वंश सुदूर अतीत में #__सूर्यवंशी राजा मनु से संबन्धित हैं। #_अक्ष्वाकु के बाद #__रामचन्द्र के पुत्र "#_लव' से उनके वंशजो की परंपरा आगे बढ़ाई गई है और इसी में काशी के गहरवार शाखा के कर्त्तृराज को जोड़ा गया है।          लव से कर्त्तृराज तक के उत्तराधिकारियों में गगनसेन, कनकसेन, प्रद्युम्न आदि के नाम महत्वपूर्ण हैं। कर्त्तृराज का गहरवार होना घटना के आधार पर हैं जिसमें काशी मे ऊपर ग्रहों की बुरी दशा के निवारणार्थ उसके प्रयत्नों में "#__ग्रहनिवार' संज्ञा से वह पुकारा जाने लगा था।    कालांतर "ग्रहनिवार' का अपभृंश गहरवार बन गया। बनारस के राजाओं की अनेक समय तक  #__सूर्यवंशी सूर्य-कुलावंतस काशीश्वर पुकारा जाता रहा है। इनकी परंपरा इस प्रकार है - कर्त्तृराज, महिराज, मूर्धराज, उदयराज, गरुड़सेन, समरसेन, आनंदसेन, करनसेन, कुमारसेन, मोहनसेन, राजसेन, काशीराज, श्यामदेव, प्रह्मलाददेव, हम्मीरदेव, आसकरन, अभयकरन, जैतकरन, सोहनपाल और करनपाल। करनपाल के तीन पुत्र थे - वीर, हेमकरण और अरिब्रह्म। करनपाल ने हेम...

क्षत्राणी

# क्षत्राणी मैंने उसको जब-जब देखा, लोहा देखा। लोहे जैसा तपते देखा, गलते देखा, ढलते देखा मैंने उसको गोली जैसा चलते देखा। # यह_ही_है_क्षत्राणी यथार्थ में देखा जाए तो क्षत्राणीयों का इतिहास व उनके क्रियाकलाप उतने प्रकाश में नहीं आए जितने क्षत्रियों के। क्षत्राणीयों के इतिहास पर विहंगम दृष्टि डालने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि क्षत्रिय का महान त्याग व तपस्या का इतिहास वास्तव में क्षत्राणीयों की देन है। राजा हिमवान की पुत्री  # गंगा  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् श्रीनारायण के चरणों में स्थान पाया और भागीरथ की तपस्या से वे इस सृष्टि का कल्याण करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुई। उन्हीं की छोटी बहन  # पार्वती  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् सदाशिव को पति के रूप में प्राप्त किया व दुष्टों का दलन करने वाले स्वामी कार्तिकेय और देवताओं में अग्रपूजा के अधिकारी गणेश जैसे पुत्रों की माता बनी। महाराजा गाधि की पुत्री व विश्वामित्र जी की बड़ी बहन  # सरस्वती  अपनी तपस्या के बल पर ही जलरूप में प्रवाहित होकर पवित्र सरस्वती नदी का रूप धारण कर सकीं। इसी प्रकार  # नर्मदा...

जय देव

# MUST_READ_AND_SHARE जय देव !  # धर्मवीर_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जय_हो  !  # आज_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जयंती_है  , बाबाजी को कोटि कोटि नमन ! जिस तरह जय सिंह खिंची चौहान जी , सिक्ख गुरु जी , बाबा बन्दा बहादुर जी और सम्भाजी महाराज के साथ बर्बरता करके शहीद किया गया था उसी तरह इस वीर राजपूत को शहीद किया गया था ! ये वो  # राजपूत_वीर  थे जिन्होंने शहादत देदी लेकिन सर नहीं झुकाया ! दिल्ली के बादशाह ने उन्हें तसीहें देकर शहीद कर दिया लेकिन बाबाजी बादशाह के आगे झुके नहीं ! राजा हमीर देव जम्वाल का बिक्रमी 1456 से लेकर 1483 तक जम्मू पर राज था ! उनके दो बेटे थे - अजैब देव और हासिल देव ! राजा हमीर के देहांत के बाद उनका बड़ा बेटा अजैब देव राजा बना और कुछ समय बाद राजा अजैब देव के छोटे भाई बाबा हासिल देव जी को जम्मू की रियासत का वज़ीर बना दिया गया ! राजा अजैब देव जी की बिक्रम सम्वत 1514 में मृत्यु हो गई ! राजा का बेटा कुंवर बीरम देव उस समय बोहत छोटे थे ! वज़ीर हासिल देव जी ने अपने भतीजे को पाला और साम्राज्य को चलाने में पूर्ण मदद की , और साफ सुथरे ढंग से राज्ये चलाना सिखाय...