City palace, Udaipur
सिटी पैलेस, उदयपुर
सिटी पैलेस, उदयपुर
City Palace
#उदयपुर एक खूबसूरत जगह है, जो 'झीलों का शहर' के रूप में भी जाना जाता है और अपने शानदार किलों, मंदिरों, खूबसूरत झीलों, महलों, संग्रहालयों, और वन्यजीव अभयारण्यों के लिए प्रसिद्ध है। ये शहर मुख्यता #सिशोदिया क्षत्रिय वँश की राजधानी रहा है...इसे सिशोदिया नरेश #महाराणा_उदय सिंह द्वितीय ने वर्ष 1559 में इस शहर की स्थापना की। यह जगह भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपरा के लिए विख्यात है।

पिछोला झील एक शानदार कृत्रिम झील है, जिसे इस क्षेत्र के मूल निवासियों की खपत और सिंचाई की जरूरत को पूरा करने के लिए एक बांध के निर्माण के परिणामस्वरूप 1362 ई. में निर्मित किया गया था। इस जगह के सुंदर वातावरण के कारण, महाराणा उदय सिंह ने इस झील के तट पर उदयपुर शहर के निर्माण करने का फैसला किया। फतेह सागर भी एक कृत्रिम झील है, जिसे महाराणा फतेह सिंह द्वारा वर्ष 1678 में विकसित किया गया था। राजसामन्द झील, उदयसागर झील, और जैसामन्द झील क्षेत्र की अन्य शानदार झीलों में से कुछ हैं।
शहर के अन्य आकर्षण
यहाँ कई महल और किले हैं जो राजपूताना महिमा का प्रतीक के रूप में हैं। सिटी पैलेस एक शानदार स्मारक है जिसे महाराजा उदय सिंह द्वारा वर्ष 1559 में निर्मित किया गया था। मुख्य महल के परिसर में कुल 11 महल हैं। इस के अलावा, लेक पैलेस एक अन्य लोकप्रिय स्थान है, जो अपनी कलात्मक उत्कृष्टता के लिए सराहा जाता है।
यह महल अब एक 5 सितारा होटल के रूप में कार्य करता है जो अपने सुंदर पुते हुये शीशे, गुलाबी पत्थरों, और कमल के पत्ते के साथ सजे कमरों के लिये प्रसिद्ध है। समुद्र स्तर से 944 मीटर की ऊंचाई पर स्थित सज्जनगढ़ पैलेस एक और भव्य संरचना है, जिसे 'मानसून पैलेस' के नाम से भी जाना जाता है।
महाराणा सज्जन सिंह ने वर्ष 1884 में इस महल का निर्माण ऊपर से मानसून के बादलों को देखने के लिए कराया था। इस के अलावा, बगोर की हवेली और फतेह प्रकाश पैलेस इस जगह के कुछ अन्य प्रमुख संरचनायें हैं।

Comments
Post a Comment