Skip to main content

Nahargarh Fort, Jaipur नाहरगढ़ किला, जयपुर


Nahargarh Fort, Jaipur
नाहरगढ़ किला, जयपुर

नाहरगढ़ दुर्ग अवस्थित है।

👉निर्माण- 1734 ई.
👉 निर्माणकर्ता- सवाई जयसिंह

जयपुर के पहरेदार के रूप में प्रसिद्ध नाहरगढ़ किले को

कई अन्य नाम से भी जाना जाता है।
👉🌹 सुलक्षण दुर्ग
👉🌹 सुदर्शन गढ़
👉🌹टाइगर किला
👉🌹 जयपुर ध्वजगढ़
👉🌹 जयपुर का मुकुट
👉🌹 महलों का दुर्ग
👉🌹 मीठड़ी का किला

नाहरगढ़ दुर्ग का इतिहास
जयपुर के यशस्वी संस्थापक महाराजा सवाई जयसिंह द्वारा निर्मित यह भव्य और सुदृढ़ दुर्ग जयपुर के मुकुट के समान हैं तथा शहर की ओर झाँकता हुआ प्रतीत होता है। इस किले का प्राचीन नाम सुदर्शनगढ़ है। जिसका परिचायक सुदर्शन कृष्ण का मंदिर किले के भीतर विद्यमान है। किंतु लोक में यह दुर्ग नाहरगढ़ नाम से अधिक प्रसिद्ध है जो संभवत: नाहरसिंह भोमिया के नाम पर पड़ा है जिनका स्थान किले की प्राचीर में प्रवेश द्वार के निकट बना हुआ है। इस दुर्ग के निर्माण के संबंध में जनश्रुति है कि जब महाराजा सवाई जयसिंह अपनी नवस्थापित राजधानी जयपुर की सुरक्षा के लिए यह दुर्ग बनवा रहे थे तब जुझार नाहरसिंह नें किले के निर्माण में विघ्न उपस्थित किया। कहा जाता है कि दिन में जो निर्माण कार्य होता वह रात्रि के समय भोमिया जी द्वारा ध्वस्त कर दिया जाता था।
तब उनके नाम की छतरी का निर्माण करवाया गया, उसके बाद निर्माण कार्य सुचारु रुप से चला। तब से इस दुर्ग का नामकरण नाहरगढ़ हो गया।
एक अन्य जनश्रुति के अनुसार इसका निदान सवाई जयसिंह के राजगुरु एवं प्रसिद्ध तांत्रिक रत्नाकर पौण्डरीक ने नाहरसिंह बाबा को अन्यत्र जाने के लिए राज़ी कर लिया और उनका स्थान आंबागढ़ के निकट एक चौबुर्जी गढी में स्थापित कर दिया, जहां वे आज भी लोकदेवता के रूप में पूजे जाते हैं।
💐💐💐💐💐💐💐💐

🌹निर्माण🌹
1734 ईस्वी में महाराजा सवाई जयसिंह ने इस किले का निर्माण (मराठों के विरुद्ध) अपनी राजधानी की सुरक्षा की दृष्टि से करवाया था। उस समय किले के निर्माण पर लगभग 3:30 लाख रुपए खर्च हुए। नाहरगढ़ किले का निर्माण जयपुर की सुरक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम था।

🌹 नौ पासवान महल🌹
नाहरगढ़ अपने शिल्प और सौंदर्य से परिपूर्ण भव्य महलों के लिए प्रसिद्ध है। चतुष्कोणीय चौक, झुके हुए अलंकृत छज्जे तथा उनमें सजीव चित्रांकन इन राजमहलों की प्रमुख विशेषता है। नाहरगढ के अधिकांश भव्य राजप्रसादों का निर्माण जयपुर के महाराजा सवाई रामसिंह द्वितीय तथा उनके बाद सवाई माधोंसिंह ने करवाया।
सवाई माधोसिंह ने अपने नौ पासवानों (प्रेयसियो) के नाम पर यहां नौ इकमंजिलें और दुमंजिलें महलों का निर्माण करवाया। ये सभी नौ महल एक जैसे हैं। इन्हें “विक्टोरिया शैली” में बनवाया गया है।
🌳 नौ महलो के नाम
👉🌹 सूरज प्रकाश
👉🌹 खुशहाल प्रकाश
👉🌹 जवाहर प्रकाश
👉🌹 ललित प्रकाश
👉🌹 आनंद प्रकाश
👉🌹 लक्ष्मी प्रकाश
👉🌹 चांद प्रकाश
👉🌹 फूल प्रकाश
👉🌹बसंत प्रकाश
कदाचित् ये सभी महल नौ पासवानों के नाम पर है। इन महलों के स्थापत्य की प्रमुख विशेषता उनकी रंगों का संयोजन तथा एकरुपता, रंगो का संयोजन तथा ऋतुओं के अनुसार इनमें हवा और रोशनी की व्यवस्था है। ये महल एक छोटी सुरंग द्वारा आपस में जुड़े हुए हैं । इस सुरंग के कारण राजा किस समय कौन से महल में है इसका किसी को पता नहीं चलता था।
💐💐💐💐💐💐💐💐

🌳किले के अन्य प्रमुख भवन🌳
👉🌹 सुदर्शन कृष्णा
👉🌹हवा मंदिर
👉🌹महाराज माधों सिंह का अतिथि गृह
👉🌹सिहलखाना

🌿 इस दुर्ग का पूर्ण निर्माण व वर्तमान स्वरूप सवाई जयसिंह द्वितीय ने 1867 ईस्वी में करवाया।
🌿 नाहरगढ़ में जयपुर के विलासी महाराज सवाई जगतसिंह कि प्रेयसी रसकपूर भी कुछ अरसे तक कैद रही थी।
🌿 इस दुर्ग के पास राजस्थान का प्रथम जैविक उधान है।

Comments

Popular posts from this blog

सुर्यवंशी गहरवार वंश

#__सुर्यवंशी___गहरवार___वंश 👈🙏🚩 #_गहरवार_क्षत्रीय_वंश सुदूर अतीत में #__सूर्यवंशी राजा मनु से संबन्धित हैं। #_अक्ष्वाकु के बाद #__रामचन्द्र के पुत्र "#_लव' से उनके वंशजो की परंपरा आगे बढ़ाई गई है और इसी में काशी के गहरवार शाखा के कर्त्तृराज को जोड़ा गया है।          लव से कर्त्तृराज तक के उत्तराधिकारियों में गगनसेन, कनकसेन, प्रद्युम्न आदि के नाम महत्वपूर्ण हैं। कर्त्तृराज का गहरवार होना घटना के आधार पर हैं जिसमें काशी मे ऊपर ग्रहों की बुरी दशा के निवारणार्थ उसके प्रयत्नों में "#__ग्रहनिवार' संज्ञा से वह पुकारा जाने लगा था।    कालांतर "ग्रहनिवार' का अपभृंश गहरवार बन गया। बनारस के राजाओं की अनेक समय तक  #__सूर्यवंशी सूर्य-कुलावंतस काशीश्वर पुकारा जाता रहा है। इनकी परंपरा इस प्रकार है - कर्त्तृराज, महिराज, मूर्धराज, उदयराज, गरुड़सेन, समरसेन, आनंदसेन, करनसेन, कुमारसेन, मोहनसेन, राजसेन, काशीराज, श्यामदेव, प्रह्मलाददेव, हम्मीरदेव, आसकरन, अभयकरन, जैतकरन, सोहनपाल और करनपाल। करनपाल के तीन पुत्र थे - वीर, हेमकरण और अरिब्रह्म। करनपाल ने हेम...

क्षत्राणी

# क्षत्राणी मैंने उसको जब-जब देखा, लोहा देखा। लोहे जैसा तपते देखा, गलते देखा, ढलते देखा मैंने उसको गोली जैसा चलते देखा। # यह_ही_है_क्षत्राणी यथार्थ में देखा जाए तो क्षत्राणीयों का इतिहास व उनके क्रियाकलाप उतने प्रकाश में नहीं आए जितने क्षत्रियों के। क्षत्राणीयों के इतिहास पर विहंगम दृष्टि डालने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि क्षत्रिय का महान त्याग व तपस्या का इतिहास वास्तव में क्षत्राणीयों की देन है। राजा हिमवान की पुत्री  # गंगा  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् श्रीनारायण के चरणों में स्थान पाया और भागीरथ की तपस्या से वे इस सृष्टि का कल्याण करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुई। उन्हीं की छोटी बहन  # पार्वती  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् सदाशिव को पति के रूप में प्राप्त किया व दुष्टों का दलन करने वाले स्वामी कार्तिकेय और देवताओं में अग्रपूजा के अधिकारी गणेश जैसे पुत्रों की माता बनी। महाराजा गाधि की पुत्री व विश्वामित्र जी की बड़ी बहन  # सरस्वती  अपनी तपस्या के बल पर ही जलरूप में प्रवाहित होकर पवित्र सरस्वती नदी का रूप धारण कर सकीं। इसी प्रकार  # नर्मदा...

जय देव

# MUST_READ_AND_SHARE जय देव !  # धर्मवीर_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जय_हो  !  # आज_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जयंती_है  , बाबाजी को कोटि कोटि नमन ! जिस तरह जय सिंह खिंची चौहान जी , सिक्ख गुरु जी , बाबा बन्दा बहादुर जी और सम्भाजी महाराज के साथ बर्बरता करके शहीद किया गया था उसी तरह इस वीर राजपूत को शहीद किया गया था ! ये वो  # राजपूत_वीर  थे जिन्होंने शहादत देदी लेकिन सर नहीं झुकाया ! दिल्ली के बादशाह ने उन्हें तसीहें देकर शहीद कर दिया लेकिन बाबाजी बादशाह के आगे झुके नहीं ! राजा हमीर देव जम्वाल का बिक्रमी 1456 से लेकर 1483 तक जम्मू पर राज था ! उनके दो बेटे थे - अजैब देव और हासिल देव ! राजा हमीर के देहांत के बाद उनका बड़ा बेटा अजैब देव राजा बना और कुछ समय बाद राजा अजैब देव के छोटे भाई बाबा हासिल देव जी को जम्मू की रियासत का वज़ीर बना दिया गया ! राजा अजैब देव जी की बिक्रम सम्वत 1514 में मृत्यु हो गई ! राजा का बेटा कुंवर बीरम देव उस समय बोहत छोटे थे ! वज़ीर हासिल देव जी ने अपने भतीजे को पाला और साम्राज्य को चलाने में पूर्ण मदद की , और साफ सुथरे ढंग से राज्ये चलाना सिखाय...