Skip to main content

ब्रिगेडियर (retiered) गोविन्द सिंह सिसोदिया(Brigadier Govind singh sisodiya,the hero of 26/11 mumbai terrorist attack)

ब्रिगेडियर (retiered) गोविन्द सिंह सिसोदिया(Brigadier Govind singh sisodiya,the hero of 26/11 mumbai terrorist attack)

===#26/11 मुम्बई पर आतंकवादी हमलों में भारतीय कमांडो ऑपरेशन के अगुवा ब्रिगेडियर (retiered) गोविन्द सिंह सिसोदिया===

 #26/11 मुम्बई में आतंकवादी हमलों की पुण्यतिथि होने के मौके पर यह पोस्ट 26/11 के हमलों के खिलाफ भारतीय एनएसजी कमांडो की जवाबी कार्यवाही को लीड करने वाले ब्रिगेडियर गोविन्द सिंह सिसोदिया और इस हमले में शहीद होने वाले वीर जवानो के नाम----
============================
जीवन परिचय---

ब्रिगेडियर गोविंद सिंह सिसोदिया का जन्म हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के चौपाल कसबे के भरनो गांव में हुआ था।
ब्रिगेडियर सिसोदिया अपने परिवार में चार भाइयो में से सबसे छोटे है। इनके पिता का नाम शेर सिंह सिसोदिया था जो राजस्व सेवा में अधिकारी थे।इनके बड़े भाई के एस सिसोदिया पुलिस में डीआईजी पद से रिटायर हुए।दूसरे भाई आईएस सिसोदिया आर्मी में कर्नल पद से रिटायर हुए।जिससे पता चलता है कि यह परिवार शुरू से उच्च शिक्षित और प्रतिभाशाली रहा है।

शिक्षा और बेजोड़ सैन्य सेवा-----

ब्रिगेडियर सिसोदिया ने हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के गवर्नमेंट विजय हाई स्कूल से बचपन में शिक्षा प्राप्त की। सन् 1975 में भारतीय सेना ज्वाइन करने से पहले इन्होंने S D College, Shimla से उच्च शिक्षा प्राप्त की।सन 1975 में इन्हें 16 सिख रेजिमेंट में नियुक्ति प्राप्त हुई। बाद में इन्होंने 19 और 20 सिख रेजिमेंट का नेतृत्व भी किया।

सन् 1987 में भारतीय सेना के श्रीलंका में शांति स्थापना के अभ्यान में इन्होंने वीरता से भाग लिया तथा एक आतंकवादी हमले के दौरान यह गोली लगने ले कारण घायल भी हुए थे।
बाद में इन्होंने कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना के कई ऑपरेशनो में हिस्सा लिया। ब्रिगेडियर सिसोदिया ने करीब 35 साल भारतीय सेना को देकर देश की सेवा की।
=========================
26/11/2008 को मुम्बई पर पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा हमला-----
मुंबई पर 26 नवंबर 2008 के हमलों को भला कौन भूल सकता है. किस तरह 10 हमलावरों ने मुंबई को ख़ून से रंग दिया था. हमलों में 160 से ज़्यादा लोग मारे गए थे, कई घायल हुए थे.

रात के तक़रीबन साढ़े नौ बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस पर गोलीबारी की ख़बर मिली. मुंबई के इस ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन के मेन हॉल में दो हमलावर घुसे और अंधाधुंध फ़ायरिंग शुरू कर दी. इनमें एक मुहम्मद अजमल क़साब था जो हमलों के दौरान गिरफ्तार इकलौता हमलावर है. दोनों के हाथ में एके47 राइफ़लें थीं और पंद्रह मिनट में ही उन्होंने 52 लोगों को मौत के घाट उतार दिया और 109 को ज़ख़्मी कर दिया.

लेकिन आतंक का यह खेल सिर्फ़ शिवाजी टर्मिनस तक सीमित न था. दक्षिणी मुंबई का लियोपोल्ड कैफ़े भी उन चंद जगहों में था जो तीन दिन तक चले इस हमले के शुरुआती निशाने थे. यह मुंबई के नामचीन रेस्त्रांओं में से एक है, इसलिए वहां हुई गोलीबारी में मारे गए 10 लोगों में कई विदेशी भी शामिल थे जबकि बहुत से घायल भी हुए. 1871 से मेहमानों की ख़ातिरदारी कर रहे लियोपोल्ड कैफ़े की दीवारों में धंसी गोलियां हमले के निशान छोड़ गईं. 10 :40 बजे विले पारले इलाक़े में एक टैक्सी को बम से उड़ाने की ख़बर मिली जिसमें ड्राइवर और एक यात्री मारा गया, तो इससे पंद्रह बीस मिनट पहले बोरीबंदर में इसी तरह के धमाके में एक टैक्सी ड्राइवर और दो यात्रियों की जानें जा चुकी थीं. तकरीबन 15 घायल भी हुए.

लेकिन आतंक की कहानी यही ख़त्म हो जाती तो शायद दुनिया मुंबई हमलों से उतना न दहलती. 26/11 के तीन बड़े मोर्चे थे मुंबई का ताज होटल, ओबेरॉय ट्राइडेंट होटल और नरीमन हाउस. जब हमला हुआ तो ताज में 450 और ओबेरॉय में 380 मेहमान मौजूद थे. ख़ासतौर से ताज होटेल की इमारत से निकलता धुंआ तो बाद में हमलों की पहचान बन गया.

मुम्बई एटीएस के हेमन्त करकरे,विजय सालस्कर आदि कई अधिकारी और जवान इन हमलो में शहीद हो गए।तब जाकर नेशनल सेक्यूरिटी गार्ड (N.S.G)के कमांडो को दिल्ली से बुलवाया गया जिनका नेतृत्व कर रहे थे उस समय NSG के DIG गोविन्द सिंह सिसोदिया जी जिन्होंने अपने जवानो के दम पर इस ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया। एन एस जी के जवाबी हमलों के परिपाटी इन्होंने ही तैयार की जिस कारण भारतीय सेना आतंकवाद के इस घिनोने कृत्य का मुँह तोड़ जवाब दे पाई और विजय हुई। ब्रिगेडियर सिसोदिया 26/11 के मुम्बई हमलों के दौरान भारतीय सेना के नायक थे। तथा होटल ताज ओबेरॉय और नरीमन पॉइंट से आतंकवादियों का सफाया इनके जिम्मे था।

ब्रिगेडियर जवाबी कार्यवाही के दिन को याद करते हुए बतातें है की इन हमलों की जवाबी कार्यवाही में सबसे बड़ी चुनौती यह थी की आम जन मानस को कोई क्षति ना पहुचाते हुए दुश्मन का सफाया हो जाये।
इस चुनोती में भारतीय सेना की कार्य वाही सफल भी रही और किसी आम जन को जवाबी कार्य वाही में क्षति नहीं पहुची और अजमल कसाब को छोड़कर सभी आतंकी मारे गए।परन्तु भारतीय सेना ने दो अनमोल जवान गवां दिए। जवाबी हमलों में शहीद हुए अपनी टीम के सदस्यों मेजर उन्नीकृष्णन और गजेन्द्र सिंह को आज भी याद करते हुए इन्हें बहुत दुःख होता है और साथ में ही उनपर गर्व भी होता है।

मुंबई हमले में कई वीर सपूतों को हमने खो दिया। इस हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। यह हमला सिर्फ मुंबई पर न होकर देश पर हमला था। 26-28 नवंबर तक रात दिन चली मुठभेड़ के बाद गोविन्द सिंह सिसोदिया जी के नेतृत्व में कमांडो ने आतंकियों को मार गिराया गया और एक को जिंदा पकड़ लिया गया। इस एकमात्र आतंकी अजमल कसाब को बाद में पुणे की जेल में फांसी दे दी गई।
अजमल कसाब से सिसोदिया जी ने कड़ी पूछताछ भी की थी जिसमे कई राज उजागर हुए थे।इस जीवित पकड़े गए आतंकी की वजह से ही भारत पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय जगत में शर्मिंदा कर पाया था।

इन्हें 26/11 के हमले के खिलाफ सफल अभ्यान के लिए सेना का वशिष्ठ सेवा मेडल और चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ प्रशंसनीय कार्ड ऑपरेशन रक्षक जम्मू कश्मीर के लिये से नवाजा गया।

समस्त आर्यव्रत और राजपूत समाज को आज अपने इस पूत पर बहोत गर्व है। ब्रिगेडियर सिसोदिया ने एक रघुवंशी क्षत्रिय होने की परम्परा खूब निभाई और देश को रक्षा के लिए अपनी पूरी जिंदगी न्योछावर करदी।
आज 26/11 के दिन सभी मृतकों और शहीदों को श्रध्दांजलि देते हुए राजपुताना सोच और क्षत्रिय इतिहास पेज ब्रिगेडियर गोविन्द सिंह सिसोदिया जी को सैल्यूट करता है।

जय हिन्द 🙏🙏🙏

जय श्री राम

#ҡรɦαƭ૨เყα_૨αʝρµƭ

Comments

Popular posts from this blog

सुर्यवंशी गहरवार वंश

#__सुर्यवंशी___गहरवार___वंश 👈🙏🚩 #_गहरवार_क्षत्रीय_वंश सुदूर अतीत में #__सूर्यवंशी राजा मनु से संबन्धित हैं। #_अक्ष्वाकु के बाद #__रामचन्द्र के पुत्र "#_लव' से उनके वंशजो की परंपरा आगे बढ़ाई गई है और इसी में काशी के गहरवार शाखा के कर्त्तृराज को जोड़ा गया है।          लव से कर्त्तृराज तक के उत्तराधिकारियों में गगनसेन, कनकसेन, प्रद्युम्न आदि के नाम महत्वपूर्ण हैं। कर्त्तृराज का गहरवार होना घटना के आधार पर हैं जिसमें काशी मे ऊपर ग्रहों की बुरी दशा के निवारणार्थ उसके प्रयत्नों में "#__ग्रहनिवार' संज्ञा से वह पुकारा जाने लगा था।    कालांतर "ग्रहनिवार' का अपभृंश गहरवार बन गया। बनारस के राजाओं की अनेक समय तक  #__सूर्यवंशी सूर्य-कुलावंतस काशीश्वर पुकारा जाता रहा है। इनकी परंपरा इस प्रकार है - कर्त्तृराज, महिराज, मूर्धराज, उदयराज, गरुड़सेन, समरसेन, आनंदसेन, करनसेन, कुमारसेन, मोहनसेन, राजसेन, काशीराज, श्यामदेव, प्रह्मलाददेव, हम्मीरदेव, आसकरन, अभयकरन, जैतकरन, सोहनपाल और करनपाल। करनपाल के तीन पुत्र थे - वीर, हेमकरण और अरिब्रह्म। करनपाल ने हेम...

क्षत्राणी

# क्षत्राणी मैंने उसको जब-जब देखा, लोहा देखा। लोहे जैसा तपते देखा, गलते देखा, ढलते देखा मैंने उसको गोली जैसा चलते देखा। # यह_ही_है_क्षत्राणी यथार्थ में देखा जाए तो क्षत्राणीयों का इतिहास व उनके क्रियाकलाप उतने प्रकाश में नहीं आए जितने क्षत्रियों के। क्षत्राणीयों के इतिहास पर विहंगम दृष्टि डालने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि क्षत्रिय का महान त्याग व तपस्या का इतिहास वास्तव में क्षत्राणीयों की देन है। राजा हिमवान की पुत्री  # गंगा  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् श्रीनारायण के चरणों में स्थान पाया और भागीरथ की तपस्या से वे इस सृष्टि का कल्याण करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुई। उन्हीं की छोटी बहन  # पार्वती  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् सदाशिव को पति के रूप में प्राप्त किया व दुष्टों का दलन करने वाले स्वामी कार्तिकेय और देवताओं में अग्रपूजा के अधिकारी गणेश जैसे पुत्रों की माता बनी। महाराजा गाधि की पुत्री व विश्वामित्र जी की बड़ी बहन  # सरस्वती  अपनी तपस्या के बल पर ही जलरूप में प्रवाहित होकर पवित्र सरस्वती नदी का रूप धारण कर सकीं। इसी प्रकार  # नर्मदा...

जय देव

# MUST_READ_AND_SHARE जय देव !  # धर्मवीर_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जय_हो  !  # आज_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जयंती_है  , बाबाजी को कोटि कोटि नमन ! जिस तरह जय सिंह खिंची चौहान जी , सिक्ख गुरु जी , बाबा बन्दा बहादुर जी और सम्भाजी महाराज के साथ बर्बरता करके शहीद किया गया था उसी तरह इस वीर राजपूत को शहीद किया गया था ! ये वो  # राजपूत_वीर  थे जिन्होंने शहादत देदी लेकिन सर नहीं झुकाया ! दिल्ली के बादशाह ने उन्हें तसीहें देकर शहीद कर दिया लेकिन बाबाजी बादशाह के आगे झुके नहीं ! राजा हमीर देव जम्वाल का बिक्रमी 1456 से लेकर 1483 तक जम्मू पर राज था ! उनके दो बेटे थे - अजैब देव और हासिल देव ! राजा हमीर के देहांत के बाद उनका बड़ा बेटा अजैब देव राजा बना और कुछ समय बाद राजा अजैब देव के छोटे भाई बाबा हासिल देव जी को जम्मू की रियासत का वज़ीर बना दिया गया ! राजा अजैब देव जी की बिक्रम सम्वत 1514 में मृत्यु हो गई ! राजा का बेटा कुंवर बीरम देव उस समय बोहत छोटे थे ! वज़ीर हासिल देव जी ने अपने भतीजे को पाला और साम्राज्य को चलाने में पूर्ण मदद की , और साफ सुथरे ढंग से राज्ये चलाना सिखाय...