Skip to main content

चौहान साम्राज्य में शाशन व्यवस्था की बात अगर हम कर ही रहे है, तो विशेष शब्दो के साथ मे इस बात को रखना चाहता हूं --


चौहान साम्राज्य में शाशन व्यवस्था की बात अगर हम कर ही रहे है, तो विशेष शब्दो के साथ मे इस बात को रखना चाहता हूं --

" चौहान राजा विग्रहराज चतुर्थ ने प्रतिज्ञा की थी की वह भारत को अखण्ड आर्यवर्त में परिवर्तित कर देगा, मेरे रहते एक भी ब्राह्मण किसी म्लेच्छ के अत्याचार का शिकार नही हो सकता , मेरे रहते आर्यवत में एक भी मंदिर को खंडित नही किया जा सकता, अगर ऐसा होता है, तो में उसी समय सिंहासन का त्याग कर अग्निसमाधि ले लूँगा "

चौहान राजा विग्रहराज ने अपना यह वचन पूरा भी किया -- इसी कारण विग्रहराज चतुर्थ को " भगवान विष्णु का अवतार कहा जाता है । ( शिवालिक स्तम्भ ) इसी तरह पृथ्वीराज द्वितीय ने भी भीषण प्रतिज्ञा की थी, उन्हें श्री राम का अवतार कहा गया है । ( हांसी शिलालेख )

विभिन्न साक्ष्यों से पता चलता है कि जिस प्रकार दैवी देवताओ की पूजा की जाती थी, राजा भी अपनी प्रजा में उसी प्रकार पूजनीय होता था। वह दैवीय शक्ति का प्रतीक माना जाता था । राजाओ को ईश्वर मानने का तातपर्य यह नही था कि राजा निरंकुश होकर अपनी पुजा करवाते थे, बल्कि राजाओ के कर्म भगवान विष्णु, या भगवान श्री राम की तरह होते थे, इसी कारण साधारण जनता उन्हें भगवान का अवतार मानकर पूजती ।। राजाओ की तुलना देवत्व से की गई है, ओर अगर राजा निरंकुश होता तो उन्हें नरक का भागी बताया गया है । यह हमारे मनुस्मृति का शाशन था ।

चौहानों के समय मे " राजा " पूर्ण रूप से स्वतंत्र नही थे, राजा पर पूरे मंत्रिमंडल का नियंत्रण होता था, राजा कोई भी निर्णय अपने परामर्शकर्ताओं , मंत्रियों के परामर्श के बिना नही करता था, " ललित विग्रहराज " नाटक से हमे ज्ञात होता है कि विग्रहराज ने हमीर पर आक्रमण करने से पूर्व अपने मंत्री श्रीधर से परामर्श लिया था ।। यतार्थ में राजा को व्यवस्थापिका संबंधी अधिकार बहुत कम हुआ करते थे, शुक के अनुसार राजा को राज्यरूपी पेड़ की जड़ माना जाता था, चौहानों के समय मे शासन - पुराणों, स्मृतियों उनपर लिखे गए भाष्यों, नीतिशास्त्रों ओर लोकपरम्परा पर आधारित थी।।

" वर्णव्यवस्था " के आधार पर " विश्वरूप " तथा " मेघातिथि " में मात्र क्षत्रियो को ही राजसत्ता का अधिकारी बताया गया है, मेघातिथि की अनुसार अगर किसी राज्य में क्षत्रिय राजा का अभाव हो, तो वह राज्य जल्द ही समाप्त हो जाता है । विष्णु धर्मोत्तर पुराण में भी कहा गया है, क्षत्रिय राजा के बिना प्रजा अव्यवस्था के कारण नष्ठ हो जाती है ।

शुक के अनुसार अपने पूर्वजन्मों के तप के कारण ही व्यक्ति राजा बनकर जन्म लेता है, राजा के हाथ मे सारी शक्ति होने के बाद भी राज्य के धन का बहुत कम हिस्सा राजा के अधिकार में होता था । चौहानों ने भी इस परंपरा को ही चलने दिया, राजा मितव्ययी नही होता था, तथा घन् को एकत्र करने वाला, तथा उसका सदुपयोग करने वाला होता था । राज्य की होने वाली आय का सीमित अंश ही वह अपने ऊपर खर्च कर सकता था ।।

चौहान शाशन में राजा सर्वोपरि होता था, उन्हें हर अपराधी को दंडित करने का अधिकार प्राप्त था, राजा के बाद उनका ज्येष्ठ पुत्र राज्य का अधिकारी होता था, ओर अगर राजा निसंतान होता, तो राजा का भाई उत्तराधिकारी बनता ।। यदि कोई राजा जनता की दृष्टि से गिर जाता, तो उसका फिर शासन कर पाना असंभव था, इसका साक्ष्य अर्णोराज चौहान की हत्या उनके पुत्र जगदेव ने कर दी थी, लेकिन जनता ने जगदेव के इस घृणित कर्म कर कारण उसे राजा स्वीकार नही किया, ओर गद्दी से उतार फेंका ।।

इतिहास् कहता है, चौहान चक्रवर्ती थे --- चौहान राजा भट्टारक , परमेश्वर , महाराजधिराज तथा भारतेश्वर की उपाधियां धारण करते थे ।।

प्रसिद्ध राजा पृथ्वीराज चौहान को भारतेश्वर की उपाधि प्राप्त थी ।। यह भारतेश्वर कि उपाधि मिलना साधारण बात नही थी, यह उपाधि पृथ्वीराज चौहान तृतीय की शक्ति तथा बुद्धिमता को दर्शाता है, उनके पास विशाल सेना थी ।

प्राचीन प्रशस्तियो से ज्ञात होता है कि राजा एक निश्चित समय तक ही शाशन कर सकता था, एक निश्चित आयु तक राज करने के बाद उन्हें महल छोड़ वानप्रस्थ की ओर प्रस्थान करना होता ।

चौहान साम्राज्य इतना महान् साम्राज्य था की चौहानों के शाशन से पूर्व राजाओ की तुलना देवताओ से की जाती थी --

लेकिन इतिहास में यह प्रथम बार हुआ --

" की देवताओ की तुलना चौहान राजाओ से होने लगी "

यह महान चौहान साम्राज्य था ।।

निश्चित रूप से चौहान राजाओ ने अपने त्याग, वीरता , शौर्य , दया , उदारता के बल पर जनता के ह्रदय में इतना सम्मान बना लिया कि साधारण जनता ने चौहान राजाओ को ही " परमेश्वर " मान लिया ।।

चौहान शाशन में राजा के उत्तरदायित्व --

 राजा का उत्तरदायित्व था कि अपनी प्रजा से वह वैसा ही व्यवहार करें, जैसा व्यवहार वह अपने पुत्रों-पुत्रियों से करता है ।। जिस प्रकार एक पिता अपने पुत्र का भरण पोषण तथा रक्षा करता है, उसी प्रकार चौहान राज्य में नियम था, की राजा अपनी प्रजा का भरण पोषण तथा रक्षा करेगा ।

प्रत्येक परिस्थिति में चौहान राजा को अपनी प्रजा तथा उनकी संपति की रक्षा करनी होती थी ।

चौहान शाशन में राजा वेतन लेकर जनता की सेवा करता था, तथा आमजनता के लिए राजा के दर्शन सहज थे । चौहान शाशन की मान्यता थी, की जिस राज्य में राजा के दर्शन दुर्लभ हो जाए, वह न् केवल जनता के कोप का शिकार होता था, बल्कि उसका पतन भी शुरू हो जाता है । राजा को जनता के ट्रस्टी के रूप में देखा जाता था । चौहानो के कानून के अनुसार नियम था, की राजा अपने आप को केवल एक वेतनभोगी सेवक माने, ओर जनता की सेवा करें ।।

" एक बार एक बहुत सुंदर महिला ने राजा को आने वश में कर लिया, तथा जनता पर पूर्ण नियंत्रण की मांग कर दी ।। तब राजा ने जवाब दिया, की देवी , में इस जनता का मालिक नही हूँ, यह जनता मेरी मालिक है, में केवल उनका मालिक हूँ, जो कानून तोड़ते है , में उनका स्वामित्व तुम्हे कैसे दे सकता हूँ, जब में स्वयं जनता का दास हूँ । इसलिए में जनता का शाशन तुम्हे देने में असमर्थ हूँ "

चौहान शाशन में तीन विभाग राजा के पास थे -

1 - कार्यकारिणी
 2 - न्यायपालिका
3 - सैनिक कर्तव्य

व्यवस्था संबंधी अधिकार मंत्रियों के पास थे, मंत्री ब्राह्मण से लेकर शुद्र सभी होते थे, सामाजिक व्यवस्था का काम इन्ही मंत्रियों पर होता था । आज सामाजिक भेदभाव या अन्य सामाजिक समश्याओ के लिए राजाओ को दोष नही दिया जा सकता, यह अधिकार तो राजा के पास था ही नही, तो फिर इस अव्यवस्था के लिए राजा के साथ सम्पूर्ण समाज भी जिम्मेदार था ।।

चौहान आने नैतिक मूल्यों के लिए इतने विख्यात थे, की चौहान राजाओ के अनुसार, 

" अगर राज्य पर आक्रमण हो रहा हो, नरसंघार हो रहा हो, ओर सैनिक मर रहे हो, अगर इस स्तिथि में राजा युद्ध नही करता, स्वयं रण में नही उतरेगा, तो उसका सारा गौरव अंधकार की गहरी खाई में डूब जाएगा ।। युद्ध मे राजा को ही सेना का संचालन करना होगा, ओर युद्धकाल में सर्वोच्च् सेनापति भी राजा ही बनेगा "

क्रमशः

https://www.rajputland.in/
#ҡรɦαƭ૨เყα_૨αʝρµƭ

Comments

Popular posts from this blog

सुर्यवंशी गहरवार वंश

#__सुर्यवंशी___गहरवार___वंश 👈🙏🚩 #_गहरवार_क्षत्रीय_वंश सुदूर अतीत में #__सूर्यवंशी राजा मनु से संबन्धित हैं। #_अक्ष्वाकु के बाद #__रामचन्द्र के पुत्र "#_लव' से उनके वंशजो की परंपरा आगे बढ़ाई गई है और इसी में काशी के गहरवार शाखा के कर्त्तृराज को जोड़ा गया है।          लव से कर्त्तृराज तक के उत्तराधिकारियों में गगनसेन, कनकसेन, प्रद्युम्न आदि के नाम महत्वपूर्ण हैं। कर्त्तृराज का गहरवार होना घटना के आधार पर हैं जिसमें काशी मे ऊपर ग्रहों की बुरी दशा के निवारणार्थ उसके प्रयत्नों में "#__ग्रहनिवार' संज्ञा से वह पुकारा जाने लगा था।    कालांतर "ग्रहनिवार' का अपभृंश गहरवार बन गया। बनारस के राजाओं की अनेक समय तक  #__सूर्यवंशी सूर्य-कुलावंतस काशीश्वर पुकारा जाता रहा है। इनकी परंपरा इस प्रकार है - कर्त्तृराज, महिराज, मूर्धराज, उदयराज, गरुड़सेन, समरसेन, आनंदसेन, करनसेन, कुमारसेन, मोहनसेन, राजसेन, काशीराज, श्यामदेव, प्रह्मलाददेव, हम्मीरदेव, आसकरन, अभयकरन, जैतकरन, सोहनपाल और करनपाल। करनपाल के तीन पुत्र थे - वीर, हेमकरण और अरिब्रह्म। करनपाल ने हेम...

क्षत्राणी

# क्षत्राणी मैंने उसको जब-जब देखा, लोहा देखा। लोहे जैसा तपते देखा, गलते देखा, ढलते देखा मैंने उसको गोली जैसा चलते देखा। # यह_ही_है_क्षत्राणी यथार्थ में देखा जाए तो क्षत्राणीयों का इतिहास व उनके क्रियाकलाप उतने प्रकाश में नहीं आए जितने क्षत्रियों के। क्षत्राणीयों के इतिहास पर विहंगम दृष्टि डालने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि क्षत्रिय का महान त्याग व तपस्या का इतिहास वास्तव में क्षत्राणीयों की देन है। राजा हिमवान की पुत्री  # गंगा  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् श्रीनारायण के चरणों में स्थान पाया और भागीरथ की तपस्या से वे इस सृष्टि का कल्याण करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुई। उन्हीं की छोटी बहन  # पार्वती  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् सदाशिव को पति के रूप में प्राप्त किया व दुष्टों का दलन करने वाले स्वामी कार्तिकेय और देवताओं में अग्रपूजा के अधिकारी गणेश जैसे पुत्रों की माता बनी। महाराजा गाधि की पुत्री व विश्वामित्र जी की बड़ी बहन  # सरस्वती  अपनी तपस्या के बल पर ही जलरूप में प्रवाहित होकर पवित्र सरस्वती नदी का रूप धारण कर सकीं। इसी प्रकार  # नर्मदा...

जय देव

# MUST_READ_AND_SHARE जय देव !  # धर्मवीर_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जय_हो  !  # आज_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जयंती_है  , बाबाजी को कोटि कोटि नमन ! जिस तरह जय सिंह खिंची चौहान जी , सिक्ख गुरु जी , बाबा बन्दा बहादुर जी और सम्भाजी महाराज के साथ बर्बरता करके शहीद किया गया था उसी तरह इस वीर राजपूत को शहीद किया गया था ! ये वो  # राजपूत_वीर  थे जिन्होंने शहादत देदी लेकिन सर नहीं झुकाया ! दिल्ली के बादशाह ने उन्हें तसीहें देकर शहीद कर दिया लेकिन बाबाजी बादशाह के आगे झुके नहीं ! राजा हमीर देव जम्वाल का बिक्रमी 1456 से लेकर 1483 तक जम्मू पर राज था ! उनके दो बेटे थे - अजैब देव और हासिल देव ! राजा हमीर के देहांत के बाद उनका बड़ा बेटा अजैब देव राजा बना और कुछ समय बाद राजा अजैब देव के छोटे भाई बाबा हासिल देव जी को जम्मू की रियासत का वज़ीर बना दिया गया ! राजा अजैब देव जी की बिक्रम सम्वत 1514 में मृत्यु हो गई ! राजा का बेटा कुंवर बीरम देव उस समय बोहत छोटे थे ! वज़ीर हासिल देव जी ने अपने भतीजे को पाला और साम्राज्य को चलाने में पूर्ण मदद की , और साफ सुथरे ढंग से राज्ये चलाना सिखाय...