Skip to main content

जातिवादी का आरोप लगाया जाता है ।


राजपूतो के बारे में आज अनेक तरह की अटकलें लगाई जाती है, आरोप लगाए जाते है,
जातिवादी का आरोप लगाया जाता है ।
   उनके इतिहास को चोरी किया जाता है, ओर राजपूतो के बारे में अनर्गल प्रलाप किया जाता है,
 उसने इतिहास का मख़ौल बनाकर छोड़ दिया है ।

इस देश के लोगो को … इस देश के इतिहासकारो को …. अपनी अटकलों के बीच इतिहास के चिंतकों ओर दो कौड़ी के दार्शनिको ने तत्कालीन सामाजिक

और राष्ट्रक्रांति के उद्घोष को नही सुना !

#अंग्रेजी के ग्रन्थो को पढ़कर , इतिहासकार बनने वालो के कानों में राजपूतो के राष्ट्रप्रेम की ” राष्ट्रवाणी कभी पहुंच ही नही सकी ।
  यौद्धेय स्वतंत्रता , सौहार्द ओर समता के आदर्शों पर चलकर, भूमि से लेकर पशुओं तक कि पूजा करने वाले राजपूतो को विदेशी कहने में इतिहासकारो को ज़रा भी लज्जा नही आयी ।
   राजपूतो पर आरोप- प्रत्यारोप लगाने वाले अति-ज्ञानीजन एक बार रोम-मकदूनिया आदि देशों का इतिहास भी पढ़े, गरीब लोगों को आजीवन दास बनाकर रखा जाता था लोगो की, ओर आप ओर हम भारत मे दूध की नदियां बहा रहे थे । मनुष्य को पीड़ा देने की बात तो दूर है … राजपूतो में तो ऐसे राजा हुए है, जो भूलवश हुए जानवरो के वध के शोक में भी संन्यास ले लेते थे …. राजा भृतहरि उदारहण है ।
ऐसे दयालु राजपूत कभी स्वार्थी शाशक हो सकते थे ??

जब से इस आर्यवत का इतिहास लिखा गया है , तब से लेकर आज तक अगर देश के लिए सबसे ज़्यादा खुन किसी ने बहाया है, तो वह राजपूत ही है ।
भगवान श्री राम से लेकर अंतिम वीर दुर्गादास राठौड़ …… यह सभी राजपूत ही थे ।
देवासुर – संग्राम में जिसने दैत्यों के वध करने वाले वीर ” राजपूत ” ही थे।

मनुस्मृति में रामायण में , एवम गीता में इन्ही रक्षको को क्षत्रिय कहा जाता है।
ओर क्षत्रिय राजकुमार को — महात्माराजपुत्रोयं कहा गया है । युद्ध करना ही उनका स्वधर्म ओर स्वकर्म था । किसी भी कारण से काम, लोभ, क्रोध या द्रोह से — उसे स्वधर्म का त्याग करना उचित न था । राजपूतो को बचपन से एक ही शिक्षा दी जाती थी —-

” नैव नित्यं जयस्तात , नैव नित्यं पराजय: ”

ना तो सदा किसी की जय होती है, ओर ना पराजय.👏

#_राजपूत शब्द की प्राचीनता 👏

कुछ राजपुत्रः उर्फ राजपूत भी अगर मन मे सवाल बैठा चुके है, की राजपूत शब्द नवीन है, तो यह भरम निकाल दीजिये । जैसा कि कुछ लोग राजपूत नाम मुगलो-अंग्रेजो का दिया बताते है ।

800 ई- से लेकर 1000 ई के बीच जितने भी ग्रन्थ लिखे गए, उनमें लगभग सबमे ” राजपुत्रः ” शब्द आया है । कथासरित सागर जो कि 1000 ई में लिखी गयी है, उसमे भी राजपुत्रः शब्द का ही उल्लेख क्षत्रियो के लिए किया गया है ।
=============================

#युद्ध_भूमि से ना भागने वाले राजपूत सुर को ही क्षत्रिय कहा गया है । ओर जो युद्ध भूमि से भाग जाता है, वह क्षत्रिय नही है ।

“भग्नो न भूमि रजपूत हो , करो नाम निजी अचल ध्रुव
ते न गनिए सुर धर्मुतीन क्षत्रिय नाही ।

=============================

शुद्ध क्षत्रिय वही था, जो खड्ग द्वारा युद्धभूमि में कट जाने से मुक्ति पाता था । ( रजपूत मुक्ति खिति खग्गगिरी ) पृथ्वीराज रासो

कर्नल टॉड ने सही ही कहा है, एक राजपूत कभी किसी के जैसा बनने की कोशिश नही करता था, वह शिवाय त्रिदेवों के किसी को अपना आदर्श ना मानते थे, अपनी वीरता , बलिदान और शौर्य से अपना इतिहास लिखने की होड़ मची होती थी ।

कर्नल टॉड ने राजस्थान में राजपुतो के इतिहास को लिखने के बाद एक ही बात कहीं थी ” राजस्थान का कोई ऐसा गांव नही जहां शूरवीर ना पैदा हुए हो !!

#सिंहः_क्यो_लगाते_है_राजपूत

सिंह’ शब्द क्षत्रियों के नाम के अंत में लगाने की प्रथा है । परन्तु ‘सिंह’ ही शब्द क्यों लगया ?
क्या दूसरा शब्द नहीं था ? इस विषय में कोई इतिहास मिलता है या नहीं यह जानना आवश्यक है ।
‘सिंह’ संस्कृत शब्द है इसका अर्थ ‘ बनराज ‘ पशुओं का राजा होता है । ‘राजा’ यानी राज्य करने वाला । जिसकी आज्ञा का सभी लोग पालन करते हों । और वह सबसे श्रेस्ठ हो ।

जिस प्रकार सिंह को बलवान से बलवान पशुओं में धाक बैठाने के कारण सर्वश्रेष्ठ माना जाता है ,उसी प्रकार क्षत्रियों को भी चार वर्णों में कर्म के हिस्से में राज्यों का संरक्षण और प्रजा का पालन करने का कर्तव्य सौपा था । इसीलिए श्रेष्ठता सूचक ‘सिंह ‘ अपने नामों में लगाते है। महाभारत अथवा पुराणकालीन युग में ऐसा कोई नाम नहीं मिलता जिसके अंत में ‘सिंह’ शब्द लगाया गया हो । क्षत्रियों के उस समय के नामों को देखो – महाराजा रघु ,जिनके रघुकुल में से श्री रामचन्द्रजी ने जन्म लिया श्री कृष्ण ,युधिस्ठिर ,अर्जुन,भीमसेन, ययाति, धृतराष्ट्र ,दुर्योधन, हरिश्चंद्र ,विक्रम ,भोज इत्यादि हुए।

इतिहास प्रथम सिहांत , सबसे पहले सिंह शब्द नाम ,’शाक्यसिंह ‘ बतलाता है । यह महाराजा शाक्य के नाम से ही गौतम बुद्ध का नाम पड़ा था यह बाद में भगवान बुद्ध कहलाये । इसी वजह से शाक्यों में श्रेष्ठ गौतमबुद्ध थे , इसके लिए अमर कोष के श्लोक –2

इससे सिद्ध होता है कि अपनी श्रेष्ठता और शक्ति के कारण ‘सिंह’ शब्द अंत में लगाया गया है ,ऐसा मानने में आता है ।

दूसरी सदी कि शुरुआत में गुजरात, काठियावाड़, राजपूताना, मालवा, दक्षिण, आदि देशों पर राज्य करने वाले मध्य एशिया (ईरान) की शाक्य जाति का क्षत्रवंशी राजा रूद्रदामना दूसरा कुमार महाराजा रुद्रसिंह के नाम के अंत में ‘सिंह’ शब्द पाया गया है । (वि० सं० २३८ ई० सं० १८१ सं० ४४५ में होने वाले ‘रूद्र सिंह’ और ‘सत्य सिंह’ के नाम प्राचीन लेख और ताम्रपत्र तथा सिक्का, मिल चुके हैं । इसके पीछे ‘सिंह’ नामांत का क्रम राजवंशों में प्रचलित हो गया ।

सोलंकी क्षत्रियों में ‘जयसिंह’ नाम का एक राजा वि०सं० ५३४ में हो गया है । महामहोपाध्याय रायबहादुर गौरीशंकर ओझा कृत ‘सोलंकियों के प्राचीन इतिहास’ में से इस सम्बन्धी प्रमाण मिलते हैं ।

विक्रम की १०वीं सदी में मालवा के ‘परमार’ वरसिंह पहला और १२वीं सदी में गहलोत वंशीय महाराणा उदयपुर मेवाड़ के पूर्वज ‘वैरा सिंह’, ‘विजय सिंह ‘ । वि० सं० १२७३ में ‘अरि सिंह’ आदि नाम मिलते हैं ।

कच्छवाहों में नरवर ‘ग्वालियर वाला राजा ‘गगनसिंह ‘, ‘शरद सिंह’ और ‘बीर सिंह’ नामों में शब्दांत ‘सिंह’ शब्द है ।

कच्छवाहों के वि० सं० ११७७ के कार्तिक बदी ३० रविवार का शिलालेख देखा हुआ है । ( जनरल ऑफ़ अमेरिकन ओरिएण्टल सोसाइटी भाग ६ पृ १४२ ) मुग़लकाल में ‘सिंह ‘शब्द का प्रचार बढ़ गया था ।

राजपूतों के अलावा दूसरी जाति भी इस शब्द का प्रयोग करने लग गई है ।
 ‘सिंह ‘ शब्द उस समय से उपाधि नहीं बल्कि बहादुरी के अर्थ में प्रचलित हो गया है । ‘सिंह ‘ जैसे बहादुर कि तरह जब हिन्दू ‘सिंह ‘ शब्द नाम के पीछे लगाने लगे !!

राजपूतो के नाम के आगे सिंह , उनकी बहादुरी के कारण लगता था, न कि किसी की गुलामी के कारण, या ना किसी विदेशी की उपाधि के कारण !!

साभार :- #__क्षत्रिय__धर्म__युगे__युगे 🦁🗡

https://www.rajputland.in/
#ҡรɦαƭ૨เყα_૨αʝρµƭ


Comments

Popular posts from this blog

सुर्यवंशी गहरवार वंश

#__सुर्यवंशी___गहरवार___वंश 👈🙏🚩 #_गहरवार_क्षत्रीय_वंश सुदूर अतीत में #__सूर्यवंशी राजा मनु से संबन्धित हैं। #_अक्ष्वाकु के बाद #__रामचन्द्र के पुत्र "#_लव' से उनके वंशजो की परंपरा आगे बढ़ाई गई है और इसी में काशी के गहरवार शाखा के कर्त्तृराज को जोड़ा गया है।          लव से कर्त्तृराज तक के उत्तराधिकारियों में गगनसेन, कनकसेन, प्रद्युम्न आदि के नाम महत्वपूर्ण हैं। कर्त्तृराज का गहरवार होना घटना के आधार पर हैं जिसमें काशी मे ऊपर ग्रहों की बुरी दशा के निवारणार्थ उसके प्रयत्नों में "#__ग्रहनिवार' संज्ञा से वह पुकारा जाने लगा था।    कालांतर "ग्रहनिवार' का अपभृंश गहरवार बन गया। बनारस के राजाओं की अनेक समय तक  #__सूर्यवंशी सूर्य-कुलावंतस काशीश्वर पुकारा जाता रहा है। इनकी परंपरा इस प्रकार है - कर्त्तृराज, महिराज, मूर्धराज, उदयराज, गरुड़सेन, समरसेन, आनंदसेन, करनसेन, कुमारसेन, मोहनसेन, राजसेन, काशीराज, श्यामदेव, प्रह्मलाददेव, हम्मीरदेव, आसकरन, अभयकरन, जैतकरन, सोहनपाल और करनपाल। करनपाल के तीन पुत्र थे - वीर, हेमकरण और अरिब्रह्म। करनपाल ने हेम...

क्षत्राणी

# क्षत्राणी मैंने उसको जब-जब देखा, लोहा देखा। लोहे जैसा तपते देखा, गलते देखा, ढलते देखा मैंने उसको गोली जैसा चलते देखा। # यह_ही_है_क्षत्राणी यथार्थ में देखा जाए तो क्षत्राणीयों का इतिहास व उनके क्रियाकलाप उतने प्रकाश में नहीं आए जितने क्षत्रियों के। क्षत्राणीयों के इतिहास पर विहंगम दृष्टि डालने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि क्षत्रिय का महान त्याग व तपस्या का इतिहास वास्तव में क्षत्राणीयों की देन है। राजा हिमवान की पुत्री  # गंगा  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् श्रीनारायण के चरणों में स्थान पाया और भागीरथ की तपस्या से वे इस सृष्टि का कल्याण करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुई। उन्हीं की छोटी बहन  # पार्वती  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् सदाशिव को पति के रूप में प्राप्त किया व दुष्टों का दलन करने वाले स्वामी कार्तिकेय और देवताओं में अग्रपूजा के अधिकारी गणेश जैसे पुत्रों की माता बनी। महाराजा गाधि की पुत्री व विश्वामित्र जी की बड़ी बहन  # सरस्वती  अपनी तपस्या के बल पर ही जलरूप में प्रवाहित होकर पवित्र सरस्वती नदी का रूप धारण कर सकीं। इसी प्रकार  # नर्मदा...

जय देव

# MUST_READ_AND_SHARE जय देव !  # धर्मवीर_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जय_हो  !  # आज_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जयंती_है  , बाबाजी को कोटि कोटि नमन ! जिस तरह जय सिंह खिंची चौहान जी , सिक्ख गुरु जी , बाबा बन्दा बहादुर जी और सम्भाजी महाराज के साथ बर्बरता करके शहीद किया गया था उसी तरह इस वीर राजपूत को शहीद किया गया था ! ये वो  # राजपूत_वीर  थे जिन्होंने शहादत देदी लेकिन सर नहीं झुकाया ! दिल्ली के बादशाह ने उन्हें तसीहें देकर शहीद कर दिया लेकिन बाबाजी बादशाह के आगे झुके नहीं ! राजा हमीर देव जम्वाल का बिक्रमी 1456 से लेकर 1483 तक जम्मू पर राज था ! उनके दो बेटे थे - अजैब देव और हासिल देव ! राजा हमीर के देहांत के बाद उनका बड़ा बेटा अजैब देव राजा बना और कुछ समय बाद राजा अजैब देव के छोटे भाई बाबा हासिल देव जी को जम्मू की रियासत का वज़ीर बना दिया गया ! राजा अजैब देव जी की बिक्रम सम्वत 1514 में मृत्यु हो गई ! राजा का बेटा कुंवर बीरम देव उस समय बोहत छोटे थे ! वज़ीर हासिल देव जी ने अपने भतीजे को पाला और साम्राज्य को चलाने में पूर्ण मदद की , और साफ सुथरे ढंग से राज्ये चलाना सिखाय...