Skip to main content

गाथा वीर चौहानों की -- भाग - 6


#गाथा_वीर_चौहानों_की -- भाग - 6

आपने पिछली पोस्ट में पढ़ा, चौहान अब सामन्त से " महाराज " बन चुके थे, यह ऐतिहासिक कार्य महाप्रतापी राजा वाक्यतिराज ने किया ।

वाक्यतिराज के तीन पुत्र थे, विंध्यराज, सहराज एवं लक्ष्मण -- इन तीनो पुत्रो में सिंहराज वाक्यतिराज के सबसे योग्य पुत्र थे,

विंध्यराज तथा सहराज ने बहुत ही अल्प समय तक राज्य किया, ओर उनके तीसरे पुत्र लक्ष्मण ने नाडोल में चाहमानों की एक अलग शाखा स्थापित की ।। हर्ष चरित्र से यह ज्ञात होता है कि सिंहराज ने तोमर सेनापति सालवान को बंदी बना लिया था, ओर सिंहराज ने उसे तब तक मुक्त नही किया, जब तक खुद सम्राट उन्हें नही छुड़वाने आये, सेनापति तोमर राजवंश के परिवार का ही एक सदस्य था ।। जो शाशक राजकुमार रुद्र को छुड़वाने आये थे, वे रघुकुल वंश के थे -- अर्थात प्रतिहार राजा तोमर राजकुमार को छुड़वाने आएं थे ।

लगभग 10 वी सदी के आते आते प्रतिहार साम्राज्य की नींव ही हिल गयी थी, जब प्रतिहारो की इमारत ढ़ह रही थी, तो चौहान राजा सिंहराज ने उस जगह अपनी इमारत की नींव रखनी शुरू कर दी ।। प्रतिहार राजा का बन्दी को छुड़वाने आना साफ बतलाता है, की चौहानों का कद सिंहराज के समय तक कितना बढ़ चुका था । कन्नौज के ऑर्टिहरो के पतन के साथ ही शाकुंभरी के चौहानों की शक्ति बढ़ती जा रही थी ।।

हर्ष चरित्र में सिंहराज के विषय मे कहा गया है कि उसने अपनी वीरता से रघुकुल- भु- चक्रवर्ती , परमभट्टारक -महाराजधिराज-चक्रवर्ती - परमेश्वर आदि की उपाधियां धारण की ।। सिंहराज अपने पिता के समान ही बहुत प्रतापी राजा थे ।।

आठवी सदी से लेकर 10 वी सदी तक चौहानों ने बहुत स्वामिभक्ति के साथ प्रतिहारो की सेवा की थी, वे प्रतिहार राजाओ के लिए युद्ध करने के लिए सेना लेकर सदैव तैयार रहते थे ।। प्रतिहार साम्राज्य के विस्तार में भी चौहान सामंतों ने अपनी सेना सहित पूर्ण योगदान दिया था । किंतु दिन प्रतिदिन प्रतिहारो की घटती शक्ति और निकुंशता के कारण चौहानों ने अपनी शक्ति को बढ़ाना प्रारम्भ कर दिया ।।

चौहान राजा वाक्यतिराज राज ने सर्वप्रथम चौहानों को सामन्त से साम्राज्य तक की सोची, लेकिन वे इसमे पूर्ण रूप से सफल नही हुए, लेकिन आगे आने वाले चौहान राजाओ को सही राह दिखा दी ।। वाक्यतिराज के इस स्वपन को चौहान सिंहराज ने पूरा किया ।।

सिंहराज के बाद चौहान साम्राज्य का वास्तविक विस्तार शुरू हुआ , विग्रहराज चौहान द्वितीय पहला चौहान राजा था, जो प्रतिहारो से पूरी तरह मुक्त हो चुका था, विग्रहराज द्वितीय बहुत ही वीर तथा प्रतापी चाहमान शाशक था, विग्रहराज द्वितीय ने चौहानो के समस्त शत्रुओ को परास्त किया । विग्रहराज द्वितीय ने चालुक्य नरेश मूलराज को भी आत्मसमर्पण के लिए बाध्य किया ।। उसके बाद उसने भृगुकच्छ में आशापुरी देवी के मंदिर का निर्माण किया । हम्मीर महाकाव्य के अनुसार विग्रहराज ने चालुक्य नरेश मूलराज का वध करके उनके राज्य को चौहान साम्राज्य में मिला लिया ।।

पृथ्वीराज विजय में उल्लेख किया गया है कि चाहमान शासक विग्रहराज द्वितीय ने अपनी विशाल एवम शक्तिशाली सेना के साथ नर्मदा नदी तक अपनी विजय यात्रा निकाली ।। उस रास्ते मे आने वाले जिस राजा ने भी चौहानों का विरोध किया, विग्रहराज ने उन सभी को परास्त किया और आगे बढ़ गया ।। इस प्रकार विग्रहराज चौहान द्वितीय ने अपनी विजय पताका उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक फैलाई ।। दक्षिण में विग्रहराज ने आशापुरी माँ का बहुत ही भव्य मंदिर बनवाया था, आशापुरी देवी के मंदिर की सीढ़ियां नर्मदा नदी के तट को भी स्पर्श करती थी ।

विग्रहराज द्वितीय की अश्वसेना को इतना शक्तिशाली सेना कहा जाता है कि जब उसके घोड़े दौड़ते थे, तो सूर्य के प्रकाश को भी छिप जांना पड़ता था ।।

लेकिन् विग्रहराज का दूसरा चरित्र यह भी था, की वह बहुत ही धार्मिक तथा दयालु राजा था, उसने अपने शत्रुओं को भी गले से लगाया, जब वे उनकी शरण मे आएं । सुबुक्तगीन ने जब अफगानिस्तान के राजा जयपाल पर आक्रमण किया था, तब विग्रहराज ने अपनी सेना जयपाल की मदद के लिए भेजी थी ।।

चौहानों की अंधाधुंध विजय ओर साम्राज्यविस्तार की गाथा जारी है ...

https://www.rajputland.in/
#ҡรɦαƭ૨เყα_૨αʝρµƭ

Comments

Popular posts from this blog

सुर्यवंशी गहरवार वंश

#__सुर्यवंशी___गहरवार___वंश 👈🙏🚩 #_गहरवार_क्षत्रीय_वंश सुदूर अतीत में #__सूर्यवंशी राजा मनु से संबन्धित हैं। #_अक्ष्वाकु के बाद #__रामचन्द्र के पुत्र "#_लव' से उनके वंशजो की परंपरा आगे बढ़ाई गई है और इसी में काशी के गहरवार शाखा के कर्त्तृराज को जोड़ा गया है।          लव से कर्त्तृराज तक के उत्तराधिकारियों में गगनसेन, कनकसेन, प्रद्युम्न आदि के नाम महत्वपूर्ण हैं। कर्त्तृराज का गहरवार होना घटना के आधार पर हैं जिसमें काशी मे ऊपर ग्रहों की बुरी दशा के निवारणार्थ उसके प्रयत्नों में "#__ग्रहनिवार' संज्ञा से वह पुकारा जाने लगा था।    कालांतर "ग्रहनिवार' का अपभृंश गहरवार बन गया। बनारस के राजाओं की अनेक समय तक  #__सूर्यवंशी सूर्य-कुलावंतस काशीश्वर पुकारा जाता रहा है। इनकी परंपरा इस प्रकार है - कर्त्तृराज, महिराज, मूर्धराज, उदयराज, गरुड़सेन, समरसेन, आनंदसेन, करनसेन, कुमारसेन, मोहनसेन, राजसेन, काशीराज, श्यामदेव, प्रह्मलाददेव, हम्मीरदेव, आसकरन, अभयकरन, जैतकरन, सोहनपाल और करनपाल। करनपाल के तीन पुत्र थे - वीर, हेमकरण और अरिब्रह्म। करनपाल ने हेम...

क्षत्राणी

# क्षत्राणी मैंने उसको जब-जब देखा, लोहा देखा। लोहे जैसा तपते देखा, गलते देखा, ढलते देखा मैंने उसको गोली जैसा चलते देखा। # यह_ही_है_क्षत्राणी यथार्थ में देखा जाए तो क्षत्राणीयों का इतिहास व उनके क्रियाकलाप उतने प्रकाश में नहीं आए जितने क्षत्रियों के। क्षत्राणीयों के इतिहास पर विहंगम दृष्टि डालने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि क्षत्रिय का महान त्याग व तपस्या का इतिहास वास्तव में क्षत्राणीयों की देन है। राजा हिमवान की पुत्री  # गंगा  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् श्रीनारायण के चरणों में स्थान पाया और भागीरथ की तपस्या से वे इस सृष्टि का कल्याण करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुई। उन्हीं की छोटी बहन  # पार्वती  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् सदाशिव को पति के रूप में प्राप्त किया व दुष्टों का दलन करने वाले स्वामी कार्तिकेय और देवताओं में अग्रपूजा के अधिकारी गणेश जैसे पुत्रों की माता बनी। महाराजा गाधि की पुत्री व विश्वामित्र जी की बड़ी बहन  # सरस्वती  अपनी तपस्या के बल पर ही जलरूप में प्रवाहित होकर पवित्र सरस्वती नदी का रूप धारण कर सकीं। इसी प्रकार  # नर्मदा...

जय देव

# MUST_READ_AND_SHARE जय देव !  # धर्मवीर_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जय_हो  !  # आज_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जयंती_है  , बाबाजी को कोटि कोटि नमन ! जिस तरह जय सिंह खिंची चौहान जी , सिक्ख गुरु जी , बाबा बन्दा बहादुर जी और सम्भाजी महाराज के साथ बर्बरता करके शहीद किया गया था उसी तरह इस वीर राजपूत को शहीद किया गया था ! ये वो  # राजपूत_वीर  थे जिन्होंने शहादत देदी लेकिन सर नहीं झुकाया ! दिल्ली के बादशाह ने उन्हें तसीहें देकर शहीद कर दिया लेकिन बाबाजी बादशाह के आगे झुके नहीं ! राजा हमीर देव जम्वाल का बिक्रमी 1456 से लेकर 1483 तक जम्मू पर राज था ! उनके दो बेटे थे - अजैब देव और हासिल देव ! राजा हमीर के देहांत के बाद उनका बड़ा बेटा अजैब देव राजा बना और कुछ समय बाद राजा अजैब देव के छोटे भाई बाबा हासिल देव जी को जम्मू की रियासत का वज़ीर बना दिया गया ! राजा अजैब देव जी की बिक्रम सम्वत 1514 में मृत्यु हो गई ! राजा का बेटा कुंवर बीरम देव उस समय बोहत छोटे थे ! वज़ीर हासिल देव जी ने अपने भतीजे को पाला और साम्राज्य को चलाने में पूर्ण मदद की , और साफ सुथरे ढंग से राज्ये चलाना सिखाय...