Skip to main content

गाथा वीर चौहानों की - 8


#गाथा_वीर_चौहानों_की - 8

विग्रहराज द्वितीय के बाद दुर्लभराज द्वितीय ने चौहान सत्ता संभाली, दुर्लभराज के काल मे भी चौहान साम्राज्य ने खासी उन्नति की, तथा अपना भौगोलिक विस्तार किया ।

दुर्लभराज के बाद विरायानामा चौहानों की गद्दी पर विराजमान हुए, ओर उनके बाद 1040ईस्वी से 1065 ईस्वी तक चौहान साम्राज्य के सिंहासन पर चामुंडाराज चौहान गद्दी पर विराजमान हुए, इन्हें बहुत ही धार्मिक राजा माना जाता है, चामुंडाराज ने " नरपुरा " में भगवान विष्णु का एक बहुत ही भव्य मंदिर बनवाया था, चामुंडाराज के समय भी भारत मे मुसलमानों के हमले लगतार हो रहे थे । प्रबन्धकोश के अनुसार चामुंडाराज ने मुसलमानों से बहुत युद्ध किये थे, ओर उन्हें रोके रखा, हम्मीर महाकाव्य में चामुंडाराज की मुस्लिम शाशक " हजिम-उ-दीन " पर विजय का उल्लेख है ।। सुरमान चरित्र में भी चामुंडाराज की मुस्लिमो पर विजय का उल्लेख है । ऐतिहासिक साक्ष्यों से ज्ञात होता है कि मुस्लिम पंजाब तक के क्षेत्र को अपने अधीन कर चुके होते , अगर चामुंडाराज उन्हें न् रोकते तो । चामुंडाराज ने अपनी राजधानी गजनी के निकट ही स्थापित की , जिससे सीमा ओर ही मल्लेछो से डटकर लोहा लिया जा सके, ओर भारत मे प्रवेश करने से पहले ही उन्हें खदेड़ मारा जाएं ।

चामुंडाराज के बाद चाहमान साम्राज्य की गद्दी दुर्लभराज तृतीय ने संभाली, इन्हें वीरसिंह के नाम से भी जाना जाता है, पृथ्वीराज विजय के अनुसार दुर्लभराज तृतीय उर्फ वीरसिंह ज़्यादा समय तक शासन नही कर सके, ओर मातंगों ( मुसलमानों ) के साथ युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए।।

दुर्लभराज के बाद चौहान साम्राज्य की गद्दी विग्रहराज चौहान तृतीय को मिली, इतिहास में इन्हें " विसलदेव " के नाम से भी जाना जाता है । हम्मीर महाकाव्य में विसलदेव की सहाबुद्दीन गौरी एवं चालुक्यों ओर विजय का उल्लेख है ।।

दुर्लभराज के बाद चाहमान साम्राज्य की गद्दी पृथ्वीराज चौहान प्रथम ने संभाली । पृथ्वीराज बहुत ही धार्मिक प्रवर्ति के राजा थे, सोमनाथ जाने वाले रास्तों में उन्होंने अपार अन्नभंडार बनवाये, जिससे तीर्थयात्रियों को रास्ते मे भोजन की कोई कमी न रहें ।। पृथ्वीराज प्रथम के समय भी भारत और मुसलमानों के भयंकर आक्रमण हुए थे । प्रबन्धकोश में पृथ्वीराज को बहुत ही शक्तिशाली तथा वीर शाशक बताते हुए इनका सुल्तान बागुली शाह से आपसी संघर्ष का उल्लेख किया गया है । मिनहास अस सिराज ने अपने ग्रन्थ " तबाकत ए नासिरी " में लिखा है " अल्लाउदीन मसूद के शासन काल 1098 से 1115 ईस्वी में मुसलमानों ने गंगा नदी पार कर हिंदुस्तान में प्रवेश किया, तथा चारो ओर भयंकर तबाही मचा दी । प्रतीत ऐसा होता है कि बागुली शाह अल्लाउद्दीन मसूद का सेनापति रहा होगा । म्लेच्छ मुसलमानों की आती तबाही को चौहान शाशक पृथ्वीराज ने रौका, तथा इतिहास में अपना नाम अमर करवाया ।।

पृथ्वीराज प्रथम के बाद चाहमान गद्दी पर महाराज अजयराज चौहान विराजमान हुए । इनका शासनकाल 1105 से 1130 ईस्वी तक माना जाता है, अजयराज चौहान ऐसे शाशक थे, जिन्होंने मालवा से भी ज़्यादा सम्पनता ओर सुविधा अपने राज्य के निवासियों को दी ।

अजयराज चौहान के बाद चाहमान शाशन की गद्दी अर्णोराज चौहान ने संभाली । अर्णोराज चौहान ऐसे वीर शासक थे, जिन्होंने मुसलमानों के रक्त से पूरा अजमेर रंग दिया था ।

पढ़ते रहिये ... गाथा वीर चौहानों की

https://www.rajputland.in/
#ҡรɦαƭ૨เყα_૨αʝρµƭ

Comments

Popular posts from this blog

सुर्यवंशी गहरवार वंश

#__सुर्यवंशी___गहरवार___वंश 👈🙏🚩 #_गहरवार_क्षत्रीय_वंश सुदूर अतीत में #__सूर्यवंशी राजा मनु से संबन्धित हैं। #_अक्ष्वाकु के बाद #__रामचन्द्र के पुत्र "#_लव' से उनके वंशजो की परंपरा आगे बढ़ाई गई है और इसी में काशी के गहरवार शाखा के कर्त्तृराज को जोड़ा गया है।          लव से कर्त्तृराज तक के उत्तराधिकारियों में गगनसेन, कनकसेन, प्रद्युम्न आदि के नाम महत्वपूर्ण हैं। कर्त्तृराज का गहरवार होना घटना के आधार पर हैं जिसमें काशी मे ऊपर ग्रहों की बुरी दशा के निवारणार्थ उसके प्रयत्नों में "#__ग्रहनिवार' संज्ञा से वह पुकारा जाने लगा था।    कालांतर "ग्रहनिवार' का अपभृंश गहरवार बन गया। बनारस के राजाओं की अनेक समय तक  #__सूर्यवंशी सूर्य-कुलावंतस काशीश्वर पुकारा जाता रहा है। इनकी परंपरा इस प्रकार है - कर्त्तृराज, महिराज, मूर्धराज, उदयराज, गरुड़सेन, समरसेन, आनंदसेन, करनसेन, कुमारसेन, मोहनसेन, राजसेन, काशीराज, श्यामदेव, प्रह्मलाददेव, हम्मीरदेव, आसकरन, अभयकरन, जैतकरन, सोहनपाल और करनपाल। करनपाल के तीन पुत्र थे - वीर, हेमकरण और अरिब्रह्म। करनपाल ने हेम...

क्षत्राणी

# क्षत्राणी मैंने उसको जब-जब देखा, लोहा देखा। लोहे जैसा तपते देखा, गलते देखा, ढलते देखा मैंने उसको गोली जैसा चलते देखा। # यह_ही_है_क्षत्राणी यथार्थ में देखा जाए तो क्षत्राणीयों का इतिहास व उनके क्रियाकलाप उतने प्रकाश में नहीं आए जितने क्षत्रियों के। क्षत्राणीयों के इतिहास पर विहंगम दृष्टि डालने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि क्षत्रिय का महान त्याग व तपस्या का इतिहास वास्तव में क्षत्राणीयों की देन है। राजा हिमवान की पुत्री  # गंगा  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् श्रीनारायण के चरणों में स्थान पाया और भागीरथ की तपस्या से वे इस सृष्टि का कल्याण करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुई। उन्हीं की छोटी बहन  # पार्वती  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् सदाशिव को पति के रूप में प्राप्त किया व दुष्टों का दलन करने वाले स्वामी कार्तिकेय और देवताओं में अग्रपूजा के अधिकारी गणेश जैसे पुत्रों की माता बनी। महाराजा गाधि की पुत्री व विश्वामित्र जी की बड़ी बहन  # सरस्वती  अपनी तपस्या के बल पर ही जलरूप में प्रवाहित होकर पवित्र सरस्वती नदी का रूप धारण कर सकीं। इसी प्रकार  # नर्मदा...

जय देव

# MUST_READ_AND_SHARE जय देव !  # धर्मवीर_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जय_हो  !  # आज_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जयंती_है  , बाबाजी को कोटि कोटि नमन ! जिस तरह जय सिंह खिंची चौहान जी , सिक्ख गुरु जी , बाबा बन्दा बहादुर जी और सम्भाजी महाराज के साथ बर्बरता करके शहीद किया गया था उसी तरह इस वीर राजपूत को शहीद किया गया था ! ये वो  # राजपूत_वीर  थे जिन्होंने शहादत देदी लेकिन सर नहीं झुकाया ! दिल्ली के बादशाह ने उन्हें तसीहें देकर शहीद कर दिया लेकिन बाबाजी बादशाह के आगे झुके नहीं ! राजा हमीर देव जम्वाल का बिक्रमी 1456 से लेकर 1483 तक जम्मू पर राज था ! उनके दो बेटे थे - अजैब देव और हासिल देव ! राजा हमीर के देहांत के बाद उनका बड़ा बेटा अजैब देव राजा बना और कुछ समय बाद राजा अजैब देव के छोटे भाई बाबा हासिल देव जी को जम्मू की रियासत का वज़ीर बना दिया गया ! राजा अजैब देव जी की बिक्रम सम्वत 1514 में मृत्यु हो गई ! राजा का बेटा कुंवर बीरम देव उस समय बोहत छोटे थे ! वज़ीर हासिल देव जी ने अपने भतीजे को पाला और साम्राज्य को चलाने में पूर्ण मदद की , और साफ सुथरे ढंग से राज्ये चलाना सिखाय...