#नमन 😢😢😢
#कर्नल श्री संग्राम सिंह भाटी(तापु) जोधपुर, 'शौर्य चक्र' विजेता, कारगिल हीरो और 10 पैरा (स्पेशल -फ़ोर्स) के पूर्व कमांडिंग ऑफिसर(CO) !
शुरवीर संग्राम सिंह ने आज RR हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया ..
कर्नल संग्राम सिंह भाटी
पुत्र श्री रिटायर्ड कर्नल श्याम सिंह भाटी
गाँव तापु तहसील ओसियाँ जिला जोधपुर !
कर्नल संग्राम सिंह भाटी
आप 2013- 2015 तक 10 पैरा स्पेशल फोर्स जो कि (महाराजा ब्रिगेडियर भवानी सिंह के द्वारा खड़ी की गई यूनिट) के CO रह चुके हैं!
आपने जब भी घाटी में ऑपरेशन को लांच किया तब बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल हुई हैं, आप दुर्गे माँ भवानी के भक्त निडर व बेख़ौफ़ थे और 1999 में कई खूंखार आतंकियों को हमेशा के लिए आज़ादी देने में अहम भूमिका रही थी।
इसी सराहनीय कार्य को देखते हुए आपको 26 जनवरी 2000 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति के आर नारायणन द्वारा राष्ट्रपति भवन में शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।
आपके द्वारा किये गये ऑपरेशन की प्लानिंग आज भी मिलिट्री प्रशिक्षण केंद्र (NDA, IMA & OTA) में बताई जाती है ।
आपने 2003 में बांदीपोरा (जम्मू कश्मीर) में दो खूंखार आतंकीयों को बातचीत के बाद गुथमगुथा की लड़ाई में मार गिराये थे (इस ऑपरेशन से आपने आतंकवादियों में इतना भय पैदा कर दिया कि घाटी में आतंकवादियों को अगर कोई दूसरा आतंकवादी मिलता तो आपस में मुठभेड़ शुरू हो जाती औऱ ऐसे ही 4 आतंकी आपस में मुठभेड़ से मारे गये थे *क्योंकि
उनके दिमाग मे यही था कि कहीं कर्नल संग्राम सिंह की तरह कोई यमराज बनकर तो नहीं आया है
और भी बहुत ऐसी गाथाएँ हैं जिसको मैं सुरक्षा और गोपनीयता की दृष्टि से बयान नहीं कर सकता 🇮🇳🇮🇳🇮🇳🇮🇳
भारत मां के वीर सपुत को शत् शत् नमन
जय हिन्द🚩
शूरवीर संग्राम सिंह जी को भगवान शांति प्रदान करें
शत शत नमन🙏🏻

Comments
Post a Comment