Skip to main content

कलयुग के भागीरथ -- महाराज गंगासिंह राठौड़


#कलयुग_के_भागीरथ -- महाराज गंगासिंह राठौड़

भारत के इतिहास की बात की जाएं, तो लम्बी सजीले गहरी काली मूंछों वाले सूर्यवंशियों के गौरव का तेज लिए बीकानेर के महाराजा गंगासिंह के बिना भारत का इतिहास ही अधूरा है । उनका जन्म राजपुताना की रियासत बीकानेर में लालसिंह जी के यहां 3 अक्टूबर 1880 को हुआ था ।। जब इनका जन्म हुआ, तो इनका राज्य अंग्रेजो के अधीन हो चुका था, इनके बारे में कहा जाता है की यह भविष्य को भी देख सकते थे । महाराज गंगासिंह के शाशन में छप्पनिया काल पड़ा था, लेकिन इन्होंने अपने राज्य के लिए जो कार्य किये, उससे इनका राज्य इस विभीषिका से बचा रहा ।। इनके द्वारा किये गए विकाश कार्यो के लिए इन्हें आधुनिक समय का भागीरथ कहा जाता है । बीकानेर राज्य मरुस्थल में आता है, अतः इन्होंने भारतीय इतिहास में पहली बार अपने राज्य में पंजाब की सतलज नदी से गंग नहर निकलवाई थी, जबकि सतलज नदी से बीकानेर राज्य का कोई भी हिस्सा नही लगता , अंग्रेजो ने भी इस नहर को निकलवाने से साफ इंकार कर दिया था, लेकिन महाराज गंगासिंह की हुंकार के आगे अंग्रेजो को भी झुकना पड़ा , ओर उस समय जब पूरा भारत अकाल की चपेट में था, ओर गंगासिंह का भीमत्स अकाल के समय भी एक समृद्धशाली राज्य बन गया । उस समय बीकानेर भारत का सबसे समर्द्धशैली राज्य बन गया ।।

अंग्रेज महाराजा गंगासिंह जी की वीरता से भलीभांति परिचित थे ।। इनकी वीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान इन्फिरियल वार के अंग्रेजो की कैबिनेट में एकमात्र भारतीय सदस्य महाराजा गंगासिंह थे ।।

महाराजा गंगासिंह की अलग से फ़ौज थी, जिसमे पूरे देश से सर्वोत्तम सिपाहियों को भर्ती किया जाता था, इस आर्मी को गंगाआर्मी या गंगारिसाला कहकर पुकारा जाता । प्रथम विश्वयुद्ध में इसी गंगाआर्मी के दम पर अंग्रेजो ने जिक्त हासिल की थी, ओर रजपूतो ने विदेशी धरती पर भी अपने जीत के झंडे गाड़ दिए ।। फिलिस्तीन मिस्र ओर फ्रांस को एक साथ धूल चटाने में महाराज गंगासिंह जी का ही महत्पूर्ण योगदान था, इन देशों के विरुद्ध की गई लड़ाई में महाराज गंगासिंहः स्वम् सेनापति थे ।। जब इन तीन देशों को बीकानेर की सेना ने धूल चटा दी, इसके बाद महाराजा गंगासिंहः का कद पूरे भारत मे बहुत ही बड़ा हो गया ।।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री लॉयड जॉर्ज ने अपनी मेमोरी में लिखा है --

" महाराज गंगासिंह अपने महात देश के महान लोगो का प्रतीक थे, वे एक महान वीर है । उनके रूप में हमे दुनिया का सबसे समझदार ओर वीर व्यक्ति मिला था ।जब भारत आजाद हुआ, ओर पाकिस्तान ने भारत पर हमला कर दिया था, तो इसी गंगाआर्मी ने भारतीय सेना का नेतृत्व करते हुए पाकिस्तानियों को खदेड़ खदेड़ कर मारा था ।।

राजस्थान में महाराजा गंगासिंह की वीरता का एक किस्सा मशहूर है --

जब महाराज गंगासिंह की वीरता की खबरे ब्रिटिश प्रधामनंत्री लार्ड पंचम तक पहुंची, तो प्रधामनंत्री ने उन्हें मिलने का न्योता भेजा ।महाराज गंगासिंह अंग्रेजो की धूर्तता से भली भांति परिचित थे, ओर यह भी जानते थे, की अंग्रेज भारतीयों को अपमानित करने का कोई भी मौका नही छोड़ते , गंगासिंह जी के बारे में कहा जाता है, की वे करणी माता के बहुत बड़े भक्त थे, अतः करणी माता का नाम लेकर यह इंग्लैंड की ओर रवाना हुए , जब लार्ड पंचम से मिलने वह राजदरबार में पहुंचे, तो दरबार खंचा खंच भरा हुआ था, ओर बीचों बीच एक पिंजरा पड़ा हुआ था, जिसमे शेर दहाड़ मार रहा था, गंगासिंह जी परिस्थितियों को भांप चुके थे, तभी किंग जॉर्ज पंचम खड़ा हुआ, ओर पूरी सभा को गंगासिंह जी से परिचित करवाया और पूरी सभा के सामने गंगासिंहः जी की वीरता का बखान करते हुए उन्होंने गंगासिंह जी को उस शेर से लड़ने की चुनोती दी ।। गंगासिंह जी को जिसका डर था, वहीं हुआ, लेकिन आने देश और राजपुत रक्त की लाज रखते हुए , उन्हें शेर से लड़कर मरना मंजूर था, गंगासिंह जी ने अपनी इष्ट देवी करणी माता को याद किया, ओर शेर के पिंजरे में प्रवेश कर गए ।। कुछ पल के लिए शेर उन्हें ताकता रहा, लेकीन् जैसे ही शेर ने उनके ऊपर छलांग लगाई, शेर के ऊपर गंगासिंहः जी ने जोरदार वार किया, ओर एक ही वार में गंगासिंह जी ने शेर का काम तमाम कर दिया ।।

पूरा अंग्रेजी दरबार खड़ा हो गया, उन्हें अपनी आंखों पर विश्वास नही हो रहा था, की कैसे एक साधारण सा मनुष्य एक ही वार मे कैसे एक विशाल को इस तरह ढेर कर सकता है ।

पूरा दरबार गंगासिंह जी सम्मुख नतमस्तक खड़ा था, इस बात के लिए स्वयं महारानी ने गंगासिंह जी से माफी मांगी । ब्रिटिश राजदरबारों से जुड़ी फाइल में इस घटना का अच्छे से उल्लेख किया है ।

वीरता, दया , शौर्य ओर आधुनिक भारत के सब्जस आधुनिक चरित्र महाराज गंगासिंह की जयंती को कल पूरा भारत मनाएं, इसकी में आशा करता हूँ ।। आप इस लेख को प्रत्येक भारतीय तक पहुंचाएं ।।

नारायण ।।

जय महाराज गंगासिंह जी
जय जय राजपुताना
जय भारत, जय माँ भारती

https://www.rajputland.in/
#ҡรɦαƭ૨เყα_૨αʝρµƭ

Comments

Popular posts from this blog

सुर्यवंशी गहरवार वंश

#__सुर्यवंशी___गहरवार___वंश 👈🙏🚩 #_गहरवार_क्षत्रीय_वंश सुदूर अतीत में #__सूर्यवंशी राजा मनु से संबन्धित हैं। #_अक्ष्वाकु के बाद #__रामचन्द्र के पुत्र "#_लव' से उनके वंशजो की परंपरा आगे बढ़ाई गई है और इसी में काशी के गहरवार शाखा के कर्त्तृराज को जोड़ा गया है।          लव से कर्त्तृराज तक के उत्तराधिकारियों में गगनसेन, कनकसेन, प्रद्युम्न आदि के नाम महत्वपूर्ण हैं। कर्त्तृराज का गहरवार होना घटना के आधार पर हैं जिसमें काशी मे ऊपर ग्रहों की बुरी दशा के निवारणार्थ उसके प्रयत्नों में "#__ग्रहनिवार' संज्ञा से वह पुकारा जाने लगा था।    कालांतर "ग्रहनिवार' का अपभृंश गहरवार बन गया। बनारस के राजाओं की अनेक समय तक  #__सूर्यवंशी सूर्य-कुलावंतस काशीश्वर पुकारा जाता रहा है। इनकी परंपरा इस प्रकार है - कर्त्तृराज, महिराज, मूर्धराज, उदयराज, गरुड़सेन, समरसेन, आनंदसेन, करनसेन, कुमारसेन, मोहनसेन, राजसेन, काशीराज, श्यामदेव, प्रह्मलाददेव, हम्मीरदेव, आसकरन, अभयकरन, जैतकरन, सोहनपाल और करनपाल। करनपाल के तीन पुत्र थे - वीर, हेमकरण और अरिब्रह्म। करनपाल ने हेम...

क्षत्राणी

# क्षत्राणी मैंने उसको जब-जब देखा, लोहा देखा। लोहे जैसा तपते देखा, गलते देखा, ढलते देखा मैंने उसको गोली जैसा चलते देखा। # यह_ही_है_क्षत्राणी यथार्थ में देखा जाए तो क्षत्राणीयों का इतिहास व उनके क्रियाकलाप उतने प्रकाश में नहीं आए जितने क्षत्रियों के। क्षत्राणीयों के इतिहास पर विहंगम दृष्टि डालने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि क्षत्रिय का महान त्याग व तपस्या का इतिहास वास्तव में क्षत्राणीयों की देन है। राजा हिमवान की पुत्री  # गंगा  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् श्रीनारायण के चरणों में स्थान पाया और भागीरथ की तपस्या से वे इस सृष्टि का कल्याण करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुई। उन्हीं की छोटी बहन  # पार्वती  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् सदाशिव को पति के रूप में प्राप्त किया व दुष्टों का दलन करने वाले स्वामी कार्तिकेय और देवताओं में अग्रपूजा के अधिकारी गणेश जैसे पुत्रों की माता बनी। महाराजा गाधि की पुत्री व विश्वामित्र जी की बड़ी बहन  # सरस्वती  अपनी तपस्या के बल पर ही जलरूप में प्रवाहित होकर पवित्र सरस्वती नदी का रूप धारण कर सकीं। इसी प्रकार  # नर्मदा...

जय देव

# MUST_READ_AND_SHARE जय देव !  # धर्मवीर_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जय_हो  !  # आज_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जयंती_है  , बाबाजी को कोटि कोटि नमन ! जिस तरह जय सिंह खिंची चौहान जी , सिक्ख गुरु जी , बाबा बन्दा बहादुर जी और सम्भाजी महाराज के साथ बर्बरता करके शहीद किया गया था उसी तरह इस वीर राजपूत को शहीद किया गया था ! ये वो  # राजपूत_वीर  थे जिन्होंने शहादत देदी लेकिन सर नहीं झुकाया ! दिल्ली के बादशाह ने उन्हें तसीहें देकर शहीद कर दिया लेकिन बाबाजी बादशाह के आगे झुके नहीं ! राजा हमीर देव जम्वाल का बिक्रमी 1456 से लेकर 1483 तक जम्मू पर राज था ! उनके दो बेटे थे - अजैब देव और हासिल देव ! राजा हमीर के देहांत के बाद उनका बड़ा बेटा अजैब देव राजा बना और कुछ समय बाद राजा अजैब देव के छोटे भाई बाबा हासिल देव जी को जम्मू की रियासत का वज़ीर बना दिया गया ! राजा अजैब देव जी की बिक्रम सम्वत 1514 में मृत्यु हो गई ! राजा का बेटा कुंवर बीरम देव उस समय बोहत छोटे थे ! वज़ीर हासिल देव जी ने अपने भतीजे को पाला और साम्राज्य को चलाने में पूर्ण मदद की , और साफ सुथरे ढंग से राज्ये चलाना सिखाय...