Skip to main content

शिल्प सौंदर्य अनुपम है अर्थूना के मंदिरों में


शिल्प सौंदर्य अनुपम है अर्थूना के मंदिरों में
राजस्थान के वागड़ क्षेत्र के बाँसवाड़ा नगर से लगभग 45 किमी दक्षिण पश्चिम में अर्थूना नामक स्थान भारतीय इतिहास के 11 वीं एवं 12 वीं सदी में निर्मित मंदिर समूह और मूर्तियों के लिए विख्यात है। वागड़ क्षेत्र में 8 वीं शताब्दी में मालवा के राजा उपेन्द्र ने परमार वंश की नींव डाली थी। बाद में इसी परमार वंश की उपशाखाएं राजस्थान में चंद्रावती, भीनमाल, किराडू एवं वागड़ में फैली। मध्यप्रदेश के परमार वंश के राजा पुण्डरीक ने प्राचीन अमरावती नगरी या उत्थुनक (अर्थूना) की स्थापना की थी। अर्थूना क्षेत्र को सन् 1954 में पुरातत्व विभाग के संरक्षण में लेने के पश्चात इस पूरे क्षेत्र में हुई खुदाई में बड़ी संख्या में मूर्तियां और 30 से अधिक मंदिरों का अस्तित्व प्रकाश में आया है। ये मंदिर विभिन्न श्रेणी के हैं।

इतिहासकारों ने यहाँ के शिल्प को सात भागों में बाँटा है-

1. शैव संप्रदाय से संबंधित शिल्प-

शिवलिंग, शिवबाण, लकुलीश या लकूटीश की दण्डधारी मूर्तियाँ, शिव की अंधकासुर वध मूर्ति, भैरव मूर्ति, शिव के 12 वें अवतार के रूप में हनुमान की मूर्ति, उमा महेश अभिप्राय आदि।

2. वैष्णव संप्रदाय की मूर्तियाँ-

भगवान वराह, नरसिंह अवतार, विष्णु, विश्वरूप विष्णु, गोवर्धन उठाए बंशीवादक कृष्ण आदि।

3. द्वितीय स्तर के देवी देवता-

नवग्रह, अग्नि, सूर्य, कुबेर इंद्र, दिकपाल, द्वारपाल वरूण, यम, गंगा, यमुना आदि।

4. प्रतीकात्मक शिल्प-

कीर्तिमुख, व्याल, गजव्याल, देवांगनाएं, देव कन्याएं, शार्दूल आदि।

5. देवी मूर्तियाँ-

पार्वती, उमा, लक्ष्मी, चामुंडा, महिषासुर मर्दिनी आदि।

6. जैन मूर्ति शिल्प-

चौबीस तीर्थंकर जैसे ऋषभदेव या आदिनाथ, महावीर, शांतिनाथ, नेमिनाथ इत्यादि के अलावा अच्युता, पद्मावती, गौतम, विद्या देवी, ब्रह्म शांति यक्ष आदि।

7. अन्य शिल्प-

उक्त शिल्प के अलावा भी विविध शिल्प रूपों यथा ग्रास पट्टी शिल्प, तोरण शिल्प, विविध जीव जंतु आदि के दर्शन यहाँ होते हैं।

अर्थूना के विभिन्न मंदिर-

मण्डलेश्वर महादेव-

अर्थूना में सर्वाधिक प्राचीन एवं प्रमुख मंदिर मण्डलेश्वर शिवालय है। इसमें पूर्व, उत्तर एवं दक्षिण तीनों तरफ कलात्मक तोरण द्वार हैं। गर्भगृह में 2 फीट लंबा शिवलिंग है जिसकी जलाधारी तीन फीट गोलाई की है। इसका गर्भगृह सभामण्डप की तुलना में काफी नीचे भूगर्भ में बना है जिसमें पहुंचने के लिए सीढ़ियां बनी हैं। यहाँ के विक्रम संवत् 1136 तद्नुसार सन् 1080 ई. के शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण वागड़ के शासक चामुण्डराज ने अपने पिता मण्डलीक की स्मृति में करवाया था अतः इसे मण्डलेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाता है। संपूर्ण मन्दिर में शिखर तक सुन्दर कारीगरी अंकित है। मण्डलेश्वर के पास छोटा मंदिर है जिस पर भी सूक्ष्म तक्षण कला की गई है। यहां कलात्मक छतरी भी है।

चौसठ योगिनी या पिपलिया महादेव मंदिर-

जैन मंदिर के पूर्व में स्थित 12 वीं शताब्दी में बना यह मंदिर अर्थूना के परमार शासकों के सुन्दरतम मंदिरों में से एक है।

सोमेश्वर महादेव मंदिर-

यह भव्य मंदिर पंचायतन शैली का है जिसके पूर्व में प्रवेश हेतु एक तोरण द्वार बना हुआ है। इस मंदिर का शिखर अभी खण्डित अवस्था में है। इसके निचले भाग में शिव ताण्डव, अन्धकासुर व चामुण्डा देवी आदि की मूर्तियाँ बनी हैं।

अर्थूनिया हनुमान मंदिर-

मण्डलेश्वर के पास ही प्राचीन हनुमान मन्दिर है जो लोक आस्था का केन्द्र है। इस मंदिर की हनुमान जी की शिवस्वरूप मूर्ति की स्थापना 1107 ई. में परमार राजा विजयराज ने करवाई थी। मूलतः यह मंदिर शिव को समर्पित था।

हनुमानगढ़ी मंदिर समूह-

अर्थूना में कई मन्दिर एक क्षेत्र विशेष में समूहों में बने हैं इसे हनुमानगढ़ी मंदिर समूह कहा जाता है। यहां हनुमानजी की काले पत्थर की विशाल प्रतिमा है जिसे परमार शासक विजयराज ने सन् 1107 में बनाया था। इस समूह में नीलकण्ठ महादेव मंदिर भी है।

कुम्भेश्वर मंदिर-

लगभग सन् 1080 में बना कुम्भेश्वर मन्दिर माताजी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है।

शैवाचार्य मंदिर-

कनफटे साधु के मन्दिर नाम से प्रसिद्ध इस मन्दिर का निर्माण 11 वीं शताब्दी में हुआ। यह मंदिर नाथ सम्प्रदाय से संबद्ध है।

जैन मंदिर समूह-

परमार शासकों के शासनकाल में अर्थूना जैन धर्म का भी एक प्रमुख केन्द्र था। इसका प्रमाण 12 वीं सदी में निर्मित विशाल पार्श्वनाथ जैन मंदिर है।

कंधार डेरा के मंदिर-

ये एक ऊँचे टीले पर स्थित दो मंदिर हैं, जिन्हें ‘कन्धार डेरा’ के नाम से पुकारा जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

सुर्यवंशी गहरवार वंश

#__सुर्यवंशी___गहरवार___वंश 👈🙏🚩 #_गहरवार_क्षत्रीय_वंश सुदूर अतीत में #__सूर्यवंशी राजा मनु से संबन्धित हैं। #_अक्ष्वाकु के बाद #__रामचन्द्र के पुत्र "#_लव' से उनके वंशजो की परंपरा आगे बढ़ाई गई है और इसी में काशी के गहरवार शाखा के कर्त्तृराज को जोड़ा गया है।          लव से कर्त्तृराज तक के उत्तराधिकारियों में गगनसेन, कनकसेन, प्रद्युम्न आदि के नाम महत्वपूर्ण हैं। कर्त्तृराज का गहरवार होना घटना के आधार पर हैं जिसमें काशी मे ऊपर ग्रहों की बुरी दशा के निवारणार्थ उसके प्रयत्नों में "#__ग्रहनिवार' संज्ञा से वह पुकारा जाने लगा था।    कालांतर "ग्रहनिवार' का अपभृंश गहरवार बन गया। बनारस के राजाओं की अनेक समय तक  #__सूर्यवंशी सूर्य-कुलावंतस काशीश्वर पुकारा जाता रहा है। इनकी परंपरा इस प्रकार है - कर्त्तृराज, महिराज, मूर्धराज, उदयराज, गरुड़सेन, समरसेन, आनंदसेन, करनसेन, कुमारसेन, मोहनसेन, राजसेन, काशीराज, श्यामदेव, प्रह्मलाददेव, हम्मीरदेव, आसकरन, अभयकरन, जैतकरन, सोहनपाल और करनपाल। करनपाल के तीन पुत्र थे - वीर, हेमकरण और अरिब्रह्म। करनपाल ने हेम...

क्षत्राणी

# क्षत्राणी मैंने उसको जब-जब देखा, लोहा देखा। लोहे जैसा तपते देखा, गलते देखा, ढलते देखा मैंने उसको गोली जैसा चलते देखा। # यह_ही_है_क्षत्राणी यथार्थ में देखा जाए तो क्षत्राणीयों का इतिहास व उनके क्रियाकलाप उतने प्रकाश में नहीं आए जितने क्षत्रियों के। क्षत्राणीयों के इतिहास पर विहंगम दृष्टि डालने पर यह स्पष्ट हो जाता है कि क्षत्रिय का महान त्याग व तपस्या का इतिहास वास्तव में क्षत्राणीयों की देन है। राजा हिमवान की पुत्री  # गंगा  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् श्रीनारायण के चरणों में स्थान पाया और भागीरथ की तपस्या से वे इस सृष्टि का कल्याण करने के लिए पृथ्वी पर अवतरित हुई। उन्हीं की छोटी बहन  # पार्वती  ने अपनी तपस्या के बल पर भगवान् सदाशिव को पति के रूप में प्राप्त किया व दुष्टों का दलन करने वाले स्वामी कार्तिकेय और देवताओं में अग्रपूजा के अधिकारी गणेश जैसे पुत्रों की माता बनी। महाराजा गाधि की पुत्री व विश्वामित्र जी की बड़ी बहन  # सरस्वती  अपनी तपस्या के बल पर ही जलरूप में प्रवाहित होकर पवित्र सरस्वती नदी का रूप धारण कर सकीं। इसी प्रकार  # नर्मदा...

जय देव

# MUST_READ_AND_SHARE जय देव !  # धर्मवीर_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जय_हो  !  # आज_बाबा_हासिल_देव_जी_की_जयंती_है  , बाबाजी को कोटि कोटि नमन ! जिस तरह जय सिंह खिंची चौहान जी , सिक्ख गुरु जी , बाबा बन्दा बहादुर जी और सम्भाजी महाराज के साथ बर्बरता करके शहीद किया गया था उसी तरह इस वीर राजपूत को शहीद किया गया था ! ये वो  # राजपूत_वीर  थे जिन्होंने शहादत देदी लेकिन सर नहीं झुकाया ! दिल्ली के बादशाह ने उन्हें तसीहें देकर शहीद कर दिया लेकिन बाबाजी बादशाह के आगे झुके नहीं ! राजा हमीर देव जम्वाल का बिक्रमी 1456 से लेकर 1483 तक जम्मू पर राज था ! उनके दो बेटे थे - अजैब देव और हासिल देव ! राजा हमीर के देहांत के बाद उनका बड़ा बेटा अजैब देव राजा बना और कुछ समय बाद राजा अजैब देव के छोटे भाई बाबा हासिल देव जी को जम्मू की रियासत का वज़ीर बना दिया गया ! राजा अजैब देव जी की बिक्रम सम्वत 1514 में मृत्यु हो गई ! राजा का बेटा कुंवर बीरम देव उस समय बोहत छोटे थे ! वज़ीर हासिल देव जी ने अपने भतीजे को पाला और साम्राज्य को चलाने में पूर्ण मदद की , और साफ सुथरे ढंग से राज्ये चलाना सिखाय...